होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Guruwar ke Upay: गुरुवार को करें ये उपाय, भगवान विष्णु लगा देंगे आपकी नैय्या पार

Guruwar ke Upay: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए करें कुछ उपाय। आपके जीवन में भरे देंगे सुख और शांति। एक झटके में बनेंगे बिगड़े हुए सारे काम।
12:03 PM Dec 07, 2023 IST | BHUP SINGH

Guruwar ke Upay: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है और इस दिन पूजा-अर्चना करने के कई फायदे हैं। भगवान बृहस्पति सभी देवताओं के गुरु हैं और प्रत्येक मनुष्य की कुंडली में जिनका सबसे अधिक प्रभाव होता वह बृहस्पति ग्रह का होता है। बृहस्पति ग्रह हमारे जीवन में कई महत्वपूर्ण ग्रह की स्थिति कमजोर होती है या बृहस्पति ग्रह पीड़ित होते हैं, उन्हें जीवन में कई प्रकार के दुख भोगने पड़ते हैं।

गुरुवार को महत्व

बृहस्पति ग्रह की कमजोरी स्थिति से बचने के लिए गुरुवार को कुछ उपाय किए जाते हैं, जिससे बृहस्पति गृह की पीड़ा से बच सकते हैं। बृहस्पति ग्रह के खराब दुष्प्रभाव आपके घर, वैवाहिक जीवन और धनागमन पर पड़ता है। मान्यता है कि जो भी व्यक्ति पूरे भक्तिभाव से विधिपूर्वक विष्णु की पूजा अराधना करता है और मंत्रों का जाप करता है और साथ ही बृहस्पतिवार का व्रत करता है, उसके जीवन में कभी किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रती है। उसे सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

यह खबर भी पढ़ें:-Animal Box Office: रणबीर-बॉबी की ‘Animal’ 500 करोड़ के करीब पहुंचे, मंगलवार को ‘जवान’ को पछाड़ा

गुरुवार के उपाय

-गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े ही पहनने चाहिए और केले के पेड़ को जल अर्पित कर पूजा करनी चाहिए। शुद्ध देसी घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु के 108 नामों का उच्चाण करना चाहिए। ऐसा करने से शादी में आ रही सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी।

-गुरुवार के दिन सूर्य देव को जल चढ़ाए और भगवान विष्णु के मंदिर में जाकर कलावे की बत्ती के साथ घी का दीपक जलाकर रखें। ऐसा करने से श्रीहरि प्रसन्न होते हैं और सुखी जीवन का आशीर्वाद देते हैं।

-गुरुवार के दिन विष्णु चालीसा का पाठ करने से भगवान प्रसन्न होते हैं। कुश के आसान पर बैठकर विष्णु चालीस का पाठ करें और फिर भगवान को पीले फुल फल अर्पित करें। इससे आपकी हर क्षेत्र में तरक्की ही तरक्की होगी।

-गुरुवार के दिन फलों का दान करने से कुंडली में शुभ योग बनते हैं गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। इस दिन जरूरतमंदों को पीले फलों का दान करने से पुण्य मिलता है और व्यापार में लाभ होता है।

-गुरुवार के दिन केसर का उपाय सबसे बेहतर माना जाता है। गुरुवार को केसर दूध में डालकर या केसर की खरी बनाकर भगवान विष्णु जी को भोग लगाना चाहिए और इसके बाद परिवार के लोगों में बांटना चाहिए। इससे जीवन में खुशहाली आती है और आर्थिक तंगी दूर होती है।

यह खबर भी पढ़ें:-माता पार्वती ने दिया था ऐसा श्राप की समुद्र का पानी हो गया था खारा, जानिए पौराणिक कथा के पीछे का रहस्य

Next Article