होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Guru Gochar 2023 : गुरु का गोचर लाएगा खुशहाली, 12 साल बाद बनने जा रही बृहस्पति और सूर्य की युति

06:32 PM Jan 28, 2023 IST | Sanjay Raiswal

नए वर्ष की शुरुआत से ही ग्रहों का राशि परिवर्तन शुरू हो गया है। शनि और शुक्र के गोचर के बाद गुरु भी राशि परिवर्तन करेगें। इस राशि परिवर्तन से कुछ राशियों को लाभ होगा तो कुछ को अशुभ स्थिति से गुजरना पड़ेगा। ग्रहों का एक राशि से दूसरी राशि में जाने को गोचर कहा जाता है। बृहस्पति को देवगुरु कहा जाता है। इसे शुभता देने वाला और धन-संपदा,वैभव का कारक ग्रह माना जाता है।

होली के बाद होगा ग्रह गोचर…

पंचांग के अनुसार होली के बाद बृहस्पति ग्रह राशि परिवर्तन करेगें। होली के बाद 22 अप्रेल को गुरू मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगें। देवगुरु 12 साल बाद मेष राशि में गोचर करेगें । ये कह सकते हैं कि 12 साल बाद मेष राशि में गुरु और सूर्य की युति बनने जा रही है। कुछ राशियों के लिए यह युति शुभ फल प्रदान करने वाली रहेगी।

मेष राशि के लोगों को नौकरी में मिलेगा प्रमोशन…

मेष राशि के जातकों के लिए यह युति शुभ रहने वाली है। मेष राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। कामकाज से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।

सिंह और मीन राशि के लोगों को होगा फायदा…

सिंह राशि के लोगों को गुरु के राशि परिवर्तन से लाभ होगा। धन की आवक होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय उत्तम रहने वाला है। हर काम में सफलता मिलेगी। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। नौकरी में तरक्की मिलेगी। संतान प्राप्ति के योग हैं। वहीं मीन राशि वालों को गोचर की अवधि में अचानक धन लाभ होगा। नौकरी में स्थिति मजबूज होगी। किसी निवेश में डील पक्की होने के योग हैं।

मीन में चल रहे हैं मार्गी…

देवगुरु बृहस्पति 13 अप्रेल 2022 को मीन राशि में प्रवेश किया था। गुरु ने मीन में मार्गी अवस्था या सीधी चाल से प्रवेश किया था। 24 जुलाई 2022 को मीन में गुरु वक्री हुए थे। इसके बाद 24 नवंबर 2022 को फिर मीन राशि में मार्गी हुए। यहां गुरु 22 अप्रेल 2023 तक संचरण करेगें। इसके बाद मेष राशि में प्रवेश करेंगे।

Next Article