For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

RAS अधिकारी की टिप्पणी पर आक्रोश.. गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज ने अधिकारी को बर्खास्त करने की उठाई मांग

05:53 PM Sep 20, 2022 IST | Jyoti sharma
ras अधिकारी की टिप्पणी पर आक्रोश   गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज ने अधिकारी को बर्खास्त करने की उठाई मांग

RAS अधिकारी लक्ष्मीकांत बालोत के देवी अहिल्या पर की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर समाज में जबरदस्त आक्रोश है। गुर्जर गौड़ समाज बालोत को बर्खास्त करने की मांग उठा रहे हैं। इसे लेकर आज अखिल भारतवर्षीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने अजमेर महासभा इकाई के नेतृत्व में कलेक्टर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से लक्ष्मीकांत को बर्खास्त करने की मांग की।

Advertisement

गुर्जर गौड़ समाज की आराध्य हैं देवी अहिल्या

दरअसल RAS अधिकारी लक्ष्मीकांत बालोत ने गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान महर्षि गौतम की पत्नी देवी अहिल्या माता के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। मामले को लेकर महासभा अजमेर संभाग अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा और महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष के के जोशी तिहारी ने बताया कि इस प्रकार की टिप्पणी से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। हमारा समाज यह बर्दाश्त नहीं करेगा। हम सभी राजस्थान सरकार से मांग करते हैं कि अधिकारी को बर्खास्त करें और सख्त कार्रवाई करे।

बर्खास्तगी नहीं तो होगा आंदोलन

दूसरी तरफ अजमेर जिलाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा और महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सपना दुबे ने लक्ष्मीकांत बालोत द्वारा की गई टिप्पणी का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि माता अहिल्या पर की गई टिप्पणी पूरे भारतवर्ष की समाज की महिलाओं के मान सम्मान को ठेस पहुंचाने जैसा काम किया है। एक वरिष्ठ पद पर बैठे हुए अधिकारी को यह शोभा नहीं देता है। उनके लिए सभी समान है लेकिन लक्ष्मीकांत बालोत द्वारा की गई टिप्पणी से सभी समाज वासियों में रोष व्याप्त है। इस पर कड़ी कारर्वाई नहीं की गई तो, बहुत बड़ा आंदोलन महासभा द्वारा किया जाएगा।

इन लोगों ने दिया ज्ञापन

इस अवसर पर महासभा अजमेर संभाग अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष केके जोशी तिहारी महासभा राष्ट्रीय महिला सचिव ममता शर्मा महासभा प्रांतीय महिला मोर्चा महासचिव लतिका शर्मा अजमेर जिला अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा अजमेर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सपना दुबे युवक संघ पदाधिकारी महेंद्र जोशी, अजमेर जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन गौतम, नायब तहसीलदार रिटायर्ड सुरेश चंद्र जोशी किशनगढ़, सर्वेश्वर तिवारी, तहसील अध्यक्ष राजेश्वरी शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा,कुंज बिहारी शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा दिनेश जोशी राजेश दुबे डॉ अनिल शर्मा अभिषेक शर्मा, गणपत जी गिल,गोपाल जोशी योगेश शर्मा, मातृशक्ति से दुर्गा शर्मा पूजा शर्मा ममता शर्मा प्रवीण शर्मा आशीष शर्मा, अजमेर जिला महासभा इकाई के समस्त कार्यकारिणी के सदस्य समाज बंधु मातृशक्ति एवं सभी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

.