For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

गुलाबचंद कटारिया 16 फरवरी को देंगे विधानसभा से इस्तीफा, 22 फरवरी को लेंगे असम के राज्यपाल की शपथ

06:27 PM Feb 13, 2023 IST | Jyoti sharma
गुलाबचंद कटारिया 16 फरवरी को देंगे विधानसभा से इस्तीफा  22 फरवरी को लेंगे असम के राज्यपाल की शपथ

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया 16 फरवरी को अपने पद से इस्तीफा दे देंगे और 22 फरवरी को असम के राज्यपाल की शपथ लेंगे। आज कटारिया ने विधानसभा में हुई BAC की बैठक में आखिरी बार हिस्सा भी लिया था। कटारिया 21 फरवरी को असम जाएंगे लेकिन इससे पहले उदयपुर में उनका एक बड़ा कार्यक्रम प्रस्तावित है।

Advertisement

गुलाबचंद कटारिया को एक प्रखर वक्ता के तौर पर भी जाना जाता है। कटारिया के जाने के बाद उनकी जगह को भरना भाजपा के लिए भी एक चुनौती है। कटारिया जिस सूझबूझ से विधानसभा में विपक्ष का प्रतिनिधित्व करते हैं उसकी दाद सत्ता पक्ष भी देता है। दूसरी तरफ कटारिय़ा के असम जाने से उदयपुर संभाग में एक कद्दावर नेता की तलाश भी भाजपा को करनी होगी।

राज्यपाल बनकर कटारिया सदन आएंगे तब करेंगे स्वागत

आज सीपी जोशी ने विधानसभा में उन्हें असम का राज्यपाल बनाए जाने पर बधाई दी और कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि राजेंद्र राठौड़ ने कहा ये बताने के लिए कि मैं और कटारिया एक ही महाविद्यालय से पढ़े हुए हैं और मेरे निर्वाचन क्षेत्र के गांव से कटारिया ने अपना करियर शुरू किया जहां से मेरे पिता ने अध्यापक रहे थे। इसलिए मुझे व्यक्तिगत तौर पर कटारिया की इस उपलब्धि पर काफी खुशी है। जब कटारिया राज्यपाल बनकर इस सदन में आएंगे तो हम उनका स्वागत करेंगे।

उदयपुर संभाग का नेता, सदन में नेता प्रतिपक्ष..आखिर कौन?

बता दें कि अभी जगदीश मुखी असम के 30वें राज्यपाल हैं और उन्होंने 10 अक्टूबर 2017 को अपना पद ग्रहण किया था। इस हिसाब से उनका कार्यकाल पूरा हो चुका है। ऐसे में गुलाबचंद कटारिया को तुरंत पदभारग्रहण करना होगा। कटारिया को नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा देना होगा। उदयपुर संभाग की जनता का जो नेता बेहतर तरीके के प्रतिनिधित्व कर सकता है, उसमें राजेन्द्र राठौड़, वासुदेव देवनानी और जोगेश्वर गर्ग के नाम शामिल है। तो दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समर्थक भी राजे का नाम आगे करेंगे।

भाजपा के लिए टेढ़ी खीर साबित होगी ये नियुक्ति

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के लिए नियुक्ति करना भाजपा के लिए सबसे टेढ़ी खीर मानी जा रही है। इस पद की रेस में वसुंधरा राजे का नाम सबसे ऊपर लिया जा रहा है, इसके बाद राजेंद्र राठौड़ का नाम सामने आ रहा है क्योंकि अभी वे उपनेता प्रतिपक्ष का पद संभाल रहे हैं।

.