होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

राज्यपाल बनने के बाद पहली बार आज राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं गुलाबचंद कटारिया, कार्यकर्ताओं में उत्साह

10:22 AM Mar 04, 2023 IST | Jyoti sharma

असम के नवनिर्वाचित राज्यपाल और राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया 8 मार्च तक अपने राजस्थान दौरे पर हैं। आज दोपहर में वे जयपुर आएंगे, आज यहीं रात्रि विश्राम भी करेंगे। इसके बाद कल उदयपुर रवाना होंगे। उदयपुर में वे 8 मार्च तक रुकेंगे जिसके बाद वे असम रवाना हो जाएंगे।

उदयपुर में तय हैं कई कार्यक्रम

गुलाबचंद कटारिया राज्यपाल बनने के बाद पहली बार राजस्थान आ रहे हैं। इसे लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है। गुलाबचंद कटारिया दोपहर 1:25 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, यहां से वह सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर रवाना होंगे, कटारिया अपने आवास पर ही आज का रात्रि विश्राम भी करेंगे, फिर कल 5 मार्च को 9:10 बजे उदयपुर की ओर रवाना होंगे। यहां 10:20 बजे उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, यहां से वह हिरणमगरी स्थित अपने आवास की ओर रवाना होंगे।

सम्मान समारोह में भी होंगे शामिल

उदयपुर में गुलाब चंद कटारिया के कई कार्यक्रम तय किए गए हैं। वे 6 मार्च को सर्किट हाउस में स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगे, जिसमें नेताओं और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की भी संभावना है। इसके बाद 6 मार्च को ही वे दयानंद सत्यार्थ न्यास उदयपुर की ओर से आयोजित एक सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे। यहां पर गुलाबचंद कटारिया का सम्मान किया जाएगा। इसके बाद 7 मार्च को फिर से सर्किट हाउस में लोगों से बातचीत करेंगे। इसके बाद मेवाड़ नौकरिया परिवार संघ की ओर से आयोजित एक सम्मान समारोह में शामिल होंगे यहां भी उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

इसके बाद 8 मार्च को वह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे जिसके बाद वे उदयपुर एयरपोर्ट रवाना होंगे उदयपुर से वे सीधे दिल्ली जाएंगे और फिर दिल्ली से असम गुवाहाटी चले जायेंगे।

Next Article