होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Gujarat: अहमदाबाद में तेज रफ्तार जगुआर का कहर, भीड़ को रौंदती चली गई...9 लोगों की मौत

10:45 AM Jul 20, 2023 IST | Sanjay Raiswal

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में बीती रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार जगुआर कार ने करीब 25 लोगों को कुचल दिया। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और 15 जख्मी हो गए। मरने वालों में एक पुलिस कॉन्स्टेबल और एक होमगॉर्ड जवान भी शामिल है। टक्कर इतनी भयानक थी कि हादसे के बाद लोग 30 फीट दूर तक जा गिरे।

पुलिस के मुताबिक, ओवरब्रिज पर एक थार कार और डंपर में टक्कर हुई थी। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा थी। इसी बीच राजपथ क्लब की ओर से 160 किमी की स्पीड से आ रही जगुआर ने भीड़ को कुचल दिया। मृतकों में बोटाद और सुरेंद्रनगर के युवक शामिल हैं।

6 लोगों की मौके पर हुई मौत…

ट्रैफिक विभाग के एसीपी एसजे मोदी ने बताया कि यह हादसा सरखेज-गांधीनगर (एसजी) हाईवे पर बने इस्कॉन ब्रिज पर देर रात करीब 1:15 बजे हुई। जब लग्जरी कार भीड़ में घुसी तो कई लोग घटनास्थल से करीब 20 से 25 फीट दूर जा गिरे थे। इस घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि अन्य को इलाज के लिए सोला सिविल ले जाया गया है। इस हादसे में जगुआर का ड्राइवर भी जख्मी हो गया। उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

18 साल का लड़का चला रहा था कार…

जानकारी के मुताबिक, जिस जगुआर कार से लोगों को कुचला उस गाड़ी को तथ्य पटेल चला रहा था। उसकी उम्र करीब 18 साल है। तथ्य के पिता प्रग्येश पटेल गैंगरेप के एक मामले में आरोपी रह चुके हैं। घटना के बाद से आरोपी ड्राइवर का पूरा परिवार गायब है। घटनास्थल पर मौजूद गुस्साए लोगों ने इनके साथ मारपीट भी की। हालांकि, कुछ लोगों ने इन्हें बचाया और अस्पताल भेज दिया। ड्राइवर के अलावा दोनों लोग मौके से गायब हो गए।

मृतकों के परिजनों को मुआवजे की मांग…

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।

Next Article