For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Gufi Paintal Health Update: बेटे ने कहा -'दुआ करें', जानिए कैसी अब महाभारत के शकुनी मामा की हालत

80 के दशक में बी. आर के सीरियल 'महाभारत' में शकुनी मामा (Shakuni Mama) का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल (Gufi Paintal)की हालत फिलहाल खराब है। उन्हें अंधेर मुंबई के बेलईव मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है।
05:38 PM Jun 03, 2023 IST | BHUP SINGH
gufi paintal health update  बेटे ने कहा   दुआ करें   जानिए कैसी अब महाभारत के शकुनी मामा की हालत

नई दिल्ली। 80 के दशक में बी. आर के सीरियल 'महाभारत' में शकुनी मामा (Shakuni Mama) का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल (Gufi Paintal)की हालत फिलहाल खराब है। उन्हें अंधेर मुंबई के बेलईव मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। गूफी पेंटल 80 साल के हैं और एक सप्ताह से ज्यादा वक्त से वो हॉस्पिटल में भर्ती हैं। वे उम्र संबंधी समस्याओं के चलते भर्ती कराए गए है और कंडीशन क्रिटिकल बनी हुई है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-ऊर्फी जावेद से कम नहीं हैं ‘रामायण’ के डायरेक्टर रामानंद सागर की पड़पोती Sakshi Chopra

भाई ने दी हेल्थ अपडेट

गूफी पेंटल के छोटे भाई और कॉमेडियन कंवलजीत पेंटल के हवाल से उनकी हेल्थ अपडेट दी है। उन्होंने बताया कि गूफी पेंटल फिलहाल हार्ट और किडनी संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे हैं। अभी उनकी हालत खराब है। उनके दिल और किडनी में दिक्क्त है। इस दौरान कंवलजीत ने गूफी पेंटल के फैंस से दुआ करने की गुजारिश भी की है।

भतीजे हितने ने कहा हालत स्थिर है

गूफी पेंटल के भतीजे हितेन पेंटल ने जानकारी देते हुए कहा कि उनकी हालत शुरू से ही क्रिटिकल है, लेकिन अब वह पहले से बेहतर हैं। उन्होंने कहा उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी है। वे कुछ समय से बीमार थे। तो हम उन्हें ऑब्जरवेशन के लिए अस्पताल ले गए। वे 7-8 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। पहले उनकी हालत गंभीर थी, लेकिन अब वे स्थिर हैं।'

यह खबर भी पढ़ें:-‘Zara Hatke Zara Bachke’ने पहले ही गाड़े झंडे, कमाए इतने करोड़, कीसी ने सोचा नहीं था

हैरी ने लोगों से दुआ से करने की गुजारिश

इधर गूफी के बेटे हैरी पेंटल ने भी एक बातचीत के दौरान पिता के लिए दुआ करने से गुजारिश की है। उनके मुताबिक़, उनके पिता की कंडीशन स्टेबल है और वे रिकवरी की ओर बढ़ रहे हैं।

'महाभारत' के एक्टर ही नहीं, कास्टिंग डायरेक्टर भी रहे गूफी

गूफी पेंटल सिर्फ महाभारत के एक्टर ही नहीं थे, बल्कि इस शो के कास्टिंग डायरेक्टर भी वही थे। वर्तमान में वे सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) केयर कमिटी एंड वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरपर्सन हैं।

.