होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

GT vs DC : Anrich Nortje की खतरनाक गेंद पर गच्चा खा गए शुभमन गिल, हवां में लहराती हुई बॉल ने उड़ाए स्टंप, देखें Video

12:46 PM Apr 05, 2023 IST | Mukesh Kumar

GT vs DC : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गु्जरात टाइटंस ने दिल्ली कैप्टिल्स को 6 विकेट से हरा दिया है। बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुुए गुजरात टाइटंस 18.1 ओवर में लक्ष्य का हासिल कर लिया। इस जीत के साथ गुजरात ने आईपीएल 2023 मे अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की है।

यह खबर भी पढ़ें:- IPL 2023: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह लेगा ये खतरनाक गेंदबाज, राजस्थान रॉयल्स ने किया साइन

इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया ने गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज शुभमन गिल को अपनी एक खतरनाक गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। भले दिल्ली कैपिटल्स यह मुकाबला हार गई लेकिन एनरिक नॉर्खिया अपनी खतरनाक गेंदबाजी को लेकर काफी सुर्खिया बटोर रहे है। जिस पर उन्होंने गुजरात टाइटंस के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड किया था।

एनरिक नॉर्खिया की गेंद पर बोल्ड हुए शुभमन गिल, वीडियो वायरल

एनरिक नॉर्खिया की खतरनाक गेंद पर बोल्ड होकर शुभमन गिल आउट हो गए। शुभमन गिल केवल 14 रन बनाकर आउट हो गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि 5वें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया गेंदबाजी के लिए आए। जब स्ट्राइक पर शुभमन गिल मौजूद थे, 5वें ओवर की पहली ही गेंद एनरिक नॉर्खिया ने ऐसी खतरनाक डाली कि शुभमन गिल को कुछ समझ नहीं आया। जब तक वो कुछ समझ पाते उससे पहले ही बॉल ने स्टंप को उड़ा दिया।

देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-1

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), राहुल तेवतिया, हम्मद शमी, राशिद खान, डेविड मिलर, जेशुआ लिटिल, यश दयाल और अल्जारी जोसेफ।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: केएस भरत, शिवम मावी, मोहित शर्मा।

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, मिचेल मार्श, राइली रूसो, सरफराज खान (विकेटकीपर), अमन हकीम खान, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्त्या और मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट प्लेयर: ललित यादव।

Next Article