For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

बड़ी खुशखबरी! 3 हजार फैक्ट्रियां लगेंगी, 3.7 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

एनजीआईआर करीब 21 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बसाया जा रहा है। इसके लिए मास्टर प्लान 2041 बनाया गया है।
09:48 AM Oct 05, 2022 IST | Sunil Sharma
बड़ी खुशखबरी  3 हजार फैक्ट्रियां लगेंगी  3 7 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

देश की राजधानी दिल्ली के निकट ही एक नया दादरी, नोएडा गाजियाबाद इन्वेस्टमेंट रीजन (DNGIR) बसाने की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। इसके लिए एक मास्टर प्लान भी बना लिया गया है जहां 3 हजार इंडस्ट्री लगाई जाएंगी। इनसे राजधानी के आस-पास रहने वाले लगभग 3.7 लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।

Advertisement

मास्टर प्लान के अनुसार प्रस्तावित क्षेत्र का कुल क्षेत्रफल लगभग 21 हजार हेक्टेयर होगा। इसमें से 8811 हेक्टेयर एरिया इंड्स्ट्रीज के लिए रिजर्व रखा जाएगा।इसमें यूपीसीडा को 2 हजार 376 हेक्टेयर, इंडस्ट्रियल एरिया 6248 और मिक्स इंडस्ट्रियल एरिया 186 हेक्टेयर का होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नए बसाए गए क्षेत्र में लगभग 6 लाख की आबादी रह सकेगी, जिनमें से 2.5 लाख की आबादी स्थाई होगी और लगभग 3.5 लाख लोग यहां की फैक्ट्रीज में काम करने वाले होंगे।

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार की बड़ी घोषणा! 4% ब्याज पर लें 3,00,000 रुपए का लोन

मास्टर प्लान में कहा गया है कि यहां पर तीन तरह की फैक्ट्रीज लगाई जा सकेंगी जिनमें फ्लैटड इंडस्ट्री इसकी ऊचाई 15 मीटर तक होगी। योजना के प्रथम चरण में 1300 यूनिट स्थापित की जाएगी। दूसरी तरह की इंडस्ट्री में लाइट एंड सर्विस इंडस्ट्री होगी जिसकी ऊँचाई करीब 12 मीटर होगी, इनकी कुल 300 यूनिट स्थापित की जाएंगी। तीसरी तरह की इंडस्ट्री में एक्स्टेंसिव इंडस्ट्री होगी जिसकी कुल अधिकतम ऊँचाई 9 मीटर होगी तथा इनकी 1600 यूनिट लगाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें: JioPhone 5G अपने दमदार फीचर्स और कम कीमत से बजा देगा Samsung और चाइनीज कंपनियों की बैंड

सीईओ रितु माहेश्वरी ने बताया कि मास्टर प्लान में और क्या क्या होना चाहिए इसके लिए शहरवासियों से आपत्ति और सुझाव मांगे गए है। जिनका निस्तारण करने के बाद इसे बोर्ड में रखा जाएगा। वहां से शासन को एप्रूवल के लिए भेजा जाएगा।

.