होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

पर्ची सरकार में अंतर्कलह शुरू, ये लोगों को बरगलाने में माहिर

लोकसभा चुनाव पहले राजस्थान में कांग्रेस के दिग्गज नेता गोविंद सिंह डोटासरा, टीका राम जूली ओर सुखजिंदर सिंह रंधावा धरातल पर उतकर जनता का मूड जान रहे हैं।
09:50 AM Feb 07, 2024 IST | BHUP SINGH

सीकर। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस की ओर से सभी जिलों में प्रत्याशियों को लेकर फीडबैक लिया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस के नेता कार्यकर्ताओं से संवाद कर प्रत्याशियों की जमीनी हकीकत तलाश कर रहे हैं। साथ ही लोकसभा चुनाव में जीत के लिए चुनावी रणनीतियां तय की जा रही है। इसी सिलसिले में मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सीकर पहुंचे। यहां प्रधानजी का जाव में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में तीनों नेताओं ने कांग्रेस पदाधिकारियों से चुनावी चर्चा के बाद कार्यकर्ताओं
को भी संबोधित किया। इस दौरान पीसीसी चीफ डोटासरा ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने केंद्र सरकार के साथ ही प्रदेश की भजनलाल सरकार भी जुबानी हमला बोला। डोटासरा ने कहा कि पर्ची सरकार में अंतर्कलह अभी से शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि हमारी अंतर्कलह की बात करने वाले पर्ची सरकार के लोग बताए कि उनके मंत्रियों के सीनियर असिस्टेंट कैसे लग रहे हैं। मैंने सुना है कि दोनों उपमुख्यमंत्रियों के पहले लगाए गए सीनियर असिस्टेंट को हटाकर दूसरे लगा दिए गए हैं। दीया कुमारी ने तो उसको जॉइन करने से मना कर दिया। इसके बाद दिल्ली से फोन आया, तब जाकर दीया कुमारी एसए लगा था।

यह खबर भी पढ़ें:-उत्‍तराखंड के बाद राजस्थान में भजनलाल सरकार लाएगी यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल! कैबिनेट मंत्री ने दिए संकेत

डोटासरा ने कहा कि पर्ची सरकार के ये लोग प्रदेश के लोगों की बात न करके केवल अपने अहंकार की बात करेंगे, लोगों को बरगलाने की बात करेंगे, झूठ की बात करेंगे। हम पूछेंगे- 10 साल में मोदी जी ने क्या किया। हमारी कौनसी योजना बंद कर रहे हो और चालू क्यों नहीं कर रहे हो। ये लोग सिर्फ जनता को बरगलाने में माहिर है।

चुनाव को देख पेपर माफिया के खिलाफ बना रहे कानून

डोटासरा ने कहा कि भाजपा वाले अब लोकसभा चुनाव के पास आते ही पेपर माफियाओं के खिलाफ कानून बना रहे हैं। हम तो पहले से ही बार-बार कह रहे थे कि पेपर लीक देश की समस्या है, आप इस पर कानून लाइए। वे कानून नहीं लाए हम कानून लेकर आए। वहीं भाजपा ने पेपर माफिया के खिलाफ लचीला कानून बनाकर इतिश्री कर ली है। असम और अन्य स्टे कानून को लागू कर रहे हैं।

सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को मंत्री बनाया, फिर भी जनता ने नकार दिया डोटासरा ने कहा कि करणपुर विधानसभा में लोगों को लुभाने के लिए भाजपा ने चुनाव जीतने से पहले ही अपने प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को मंत्री बना दिया था। भाजपा की इस चाल को जनता समझ गई। हमने चुनाव जीतने से पहले ही मंत्री बनाए जाने की शिकायत निर्वाचन आयोग से की थी। आज तक उसका निर्वाचन आयोग से जवाब नहीं आया, लेकिन करणपुर की जनता ने सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को नकार दिया। इसके लिए मैं जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं।

भाजपा ने लोकतंत्र का गला घोंटा

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि कांग्रेस पहले भी राजस्थान में लोकसभा चुनाव जीतती आई है और इस बार भी प्रदेश में लोकसभा की सीटें जीत लेंगे। रंधावा ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में रिटर्निंग अधिकारी को सुप्रीम कोर्ट की ओर से फटकार लगाए जाने के मामले पर बोलते हुए कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र का गला घोंट दिया है, यह सुप्रीम कोर्ट ने भी स्पष्ट किया है।

यह खबर भी पढ़ें:-राहुल गांधी ने दी गारंटी तो अशोक गहलोत ने घेरा, जनगणना के मुद्दे पर केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Next Article