होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

कांग्रेस की हार के बाद भी PCC चीफ डोटासरा का रुतबा बरकरार, जानें-इलेक्शन कमेटी में कौन-कौन नेता शामिल

राजस्थान सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।
01:22 PM Jan 07, 2024 IST | Anil Prajapat
Govind Singh Dotasra, Ashok Gehlot, Sachin Pilot

Election Committee in Rajasthan : जयपुर। राजस्थान सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं कई राज्यों में पार्टी ने चुनाव समिति का गठन कर दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने शनिवार देर शाम राजस्थान, केरल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर एंड त्रिपुरा और मध्यप्रदेश में प्रदेश चुनाव समितियों का गठन किया।

खास बात ये है कि राजस्थान में कांग्रेस की हार के बाद भी पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का रुतबा बरकरार है। कांग्रेस आलाकमान ने डोटासरा को लोकसभा इलेक्शन के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। राजस्थान की समिति में अशोक गहलोत, सचिन पायलट समेत कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं।

जानिए इलेक्शन कमेटी में कौन-कौन नेता शामिल

राजस्थान में गठित कमेटी के चेयरमैन गोविंद सिंह डोटासरा को बनाया गया है। इसमें अशोक गहलोत और सचिन पायलट सहित कुल 23 सदस्य शामिल किए गए हैं। जिनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह, एआईसीसी सदस्य महेंद्रजीत सिंह मालवीय, राष्ट्रीय महासचिव मोहन प्रकाश, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, एआईसीसी सदस्य हरीश चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, प्रमोद जैन भाया, रामलाल जाट, ममता भूपेश, भजनलाल जाटव, मुरारी लाल मीणा, अशोक चांदना, राज्यसभा सदस्य नीरज डांगी, विधायक जुबेर खान, धीरज गुर्जर, डॉ. राजकुमार शर्मा, रोहित बोहरा, इंद्रा मीणा, डूंगरराम गेदर, शिमला बावरी और ललित यादव का भी नाम शामिल है। साथ ही कांग्रेस के अन्य संगठनों जैसे यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल और महिला कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भी आमंत्रित सदस्य होंगे।

प्रचार समिति भी गठित

इसके अलावा कांग्रेस ने प्रचार समित का भी गठन कर दिया है। वरुण संतोष, गोकुल बुटेल, नवीन शर्मा और कैप्टन अरविंद कुमार संगठनात्मक वार रूम में उपाध्यक्ष होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आगामी लोकसभा आम चुनाव के लिए प्रचार समिति का गठन किया है, जिसके संयोजक पार्टी कोषाध्यक्ष अजय माकन होंगे।

ये खबर भी पढ़ें:-राजस्थान में आज से 2 दिन मावठ का अलर्ट, किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें… रबी की फसल पर संकट

Next Article