For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Gold And Silver Price : सितंबर में सोने-चांदी में आई भारी गिरावट, जानें कितने रुपए सस्ता हुआ गोल्ड और सिल्वर

Gold And Silver Price : धनतेरस त्योहार के 40 दिन पहले ही गोल्ड और सिल्वर के दामों में आई भारी गिरावट। जानें अगस्त से सितंबर के बीच हुई कितनी गिरावट। क्या अक्टूबर में सोने और चांदी में आएगी गिरावट।
03:50 PM Oct 01, 2023 IST | BHUP SINGH
gold and silver price   सितंबर में सोने चांदी में आई भारी गिरावट  जानें कितने रुपए सस्ता हुआ गोल्ड और सिल्वर

Gold And Silver Price : फिलहाल पितृ पक्ष चल रहा है, लेकिन देश के सबसे बड़े त्योहार दिवाली का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 40 दिन बाद धनतेरस है। धनतेरस को लोग सोना और चांदी खरीदना शुभ मानते हैं। लेकिन उससे पहले ही सोना (Gold) की कीमों में भारी गिरावट देखी जा रही है। सोना 2200 रुपए सस्त हो गया है। चांदी के दाम भी कम हुए है। विदेशों में सोने के दाम सितंबर महीने में 100 डॉलर प्रति ओंस से ज्यादा गिर चुके हैं। वहीं सितंबर में चांदी की कीमत 10 फीसदी कम हुई है। जानकारों के मुताबिक, डॉलर इंडेक्स 106 के लेवल से ऊपर पहुंच चुका है। आने वाले दिनों में भी सोने और चांदी के दामों में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-ढ़ाई महीने में पैसा डबल, गोल्ड का बिजनेस करने वाली कंपनी के शेयरों में 17% की तेजी, निवेशक हुए गदगद

गोल्ड-सिल्वर की कीमत में बड़ी गिरावट

-31 अगस्त को सोने के भाव 59,821 रुपए प्रति 10 ग्राम थे।
-29 सितंबर को गोल्ड के दाम 57,600 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गए हैं।
-सितंबर में गोल्ड 2,221 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है।
-सितंबर के सोने के दामों में 3.71 फीसदी की गिरावट आई है।
-31 अगस्त को चांदी के दाम 75,682 रुपए प्रति किलोग्राम थे।
-29 सितंबर को चांदी 69,857 रुपए प्रति किलोग्राम थी।
-सितंबर के चांदी 5,825 प्रति किलोग्राम लुढक गई।
-सितंबर में गोल्ड की कीमत में 7.69 फीसदी की गिरावट आई।

न्यूयॉर्क में सोने और चांदी के भाव

-31 अगस्त को न्यूयॉर्क के कॉमेक्स मार्केट में गोल्ड फ्यूचर के दाम 1,965.90 डॉलर प्रति ओंस पर थे।
-29 सितंबर को न्यूयॉर्क के कॉमेक्स मार्केट में गोल्ड फ्यूचर के दाम 1,864.60 डॉलर प्रति ओंस पर रह गए हैं।
-सितंबर में न्यूयॉर्क के कॉमेक्स मार्केट में गोल्ड फ्यूचर के दाम में 101.3 डॉलर प्रति ओंस गिरे है।
-इसका मतलब है कि न्यूयॉर्क के कॉमेक्स मार्केट में गोल्ड फ्यूचर की कीमत 5.15 फीसदी की गिरावट देखने को मिल चुकी है।
-ऐसे ही सिल्वर फ्यूचर की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। बीते एक महीने में करीब 10 फीसदी की गिरावट आई है।
-31 अगस्त को कॉमेक्स बाजार में सिल्वर फ्यूचर की कीमत 24.812 डॉलर प्रति ओंस पर थी।
-29 सितंबर को कॉमेक्स बाजार में सिल्वर फ्यूचर की कीमत 22.390 प्रति ओंस पर आ गई।
-इसका मतलब है कि सितंबर में कॉमेक्स बाजार में सिल्वर फ्यूचर 2.422 डॉलर प्रति ओंस सस्ता हो चुकी है।

यह खबर भी पढ़ें:-6100 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिलते ही आसमान में पहुंचे रेलवे कंपनी के शेयर, 1 लाख के बनाए 20 लाख

और भी सस्ता होगा गौल्ड-सिल्वर

जानकारों का कहना है कि फेड रिजर्व ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी कर सकता है। जिसकी वजह से डॉलर इंडेक्स में तेजी आने का अनुमान है। डॉलर इंडेक्स 108 से 110 के लेवल पर पहुंच सकता है। यह वजह है कि गोल्ड की कीमत में गिरावट देखने को मिल सकती है। अनुमान है कि गोल्ड की कीमत 55 से 56 हजार तक पहुंच सकती है।

.