For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

ये कैसा प्यार! कोचिंग में प्रेमिका को चाकू से मारा, फिर प्रेमी ने किया ऐसा, 12 साल पहले हुई थी छात्रा की शादी

07:18 PM Mar 25, 2023 IST | Sanjay Raiswal
ये कैसा प्यार  कोचिंग में प्रेमिका को चाकू से मारा  फिर प्रेमी ने किया ऐसा  12 साल पहले हुई थी छात्रा की शादी

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक युवक ने कोचिंग सेंटर में चाकू से हमला कर छात्रा की हत्या कर दी। हमले के बाद आरोपी युवक ने घर आकर खुद भी जहर खा लिया। परिजनों ने युवक को जयपुर के निम्स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। जहां युवक का इलाज चल रहा है। दिनदहाड़े छात्रा की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना मनोहरपुर इलाके की है। थानाधिकारी मनीष शर्मा ने बताया कि मनोहरपुर में एकलव्य एकेडमी क्लासेज फॉर लाइब्रेरी सेंटर में शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे एक स्टूडेंट पर हमले की जानकारी मिली थी।

Advertisement

उन्होंने बताया कि इसी कोचिंग में अरनिया गांव की रहने वाली शोभा चौधरी पुत्री कालूराम ​​​​पढ़ने के लिए आती थी। इसी कोचिंग की लाइब्रेरी में रायसर स्थित गठवाड़ी निवासी सुनील बागड़ी उर्फ सुरेंद्र मीणा पढ़ने आता है। शनिवार सुबह शोभा चौधरी एकेडमी की छत पर खाना खाने गई थी। इस दौरान सुरेंद्र मीणा भी पीछे-पीछे छत पर चला गया और शोभा पर चाकू से हमला कर दिया। हादसे में शोभा लहूलुहान हो गई। उसे इलाज के लिए मनोहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में ले जाया गया। गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे निम्स हॉस्पिटल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उधर, आरोपी युवक वारदात के बाद अपने घर गया और जहर खा लिया। उसका इलाज चल रहा है।

कोचिंग में ही हुई थी दोनों की जान-पहचान…

पुलिस की जांच में वहां के स्टूडेंट्स ने बताया कि शोभा और सुनील के बीच काफी समय से अफेयर था। दोनों की जान-पहचान कोचिंग में ही हुई थी। शोभा घर के कार्यों के चलते पिछले 10 दिनों से कोचिंग भी नहीं आ रही थी। घर पर परिवारवालों को शोभा और सुनील के अफेयर के बारे में पता ना चले। इसके लिए शोभा ने सुनील को ब्लॉक कर दिया था। वहीं सुनील की कई दिनों से शोभा से बात नहीं हुई थी। इसी बात के चलते वह शोभा से नाराज था। 21 मार्च को सुनील ने शोभा की सहेली को कॉल करके उससे बात कराने को कहा, लेकिन उसकी सहेली से शोभा से बात कराने से मना कर दिया।

मनोहरपुर थानाधिकारी मनीष शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह शोभा अपने मामा के साथ कोचिंग आई थी। शोभा ने अपने मामा को यह बोलकर ऊपर गई कि कोचिंग में कुछ काम है, उसे पूरा करके आती हूं। वहीं सुनील पहले से ही छत पर मौजूद था। थोड़ी देर बाद शोभा के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। सुनील ने शोभा पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में शोभा लहूलुहान हो गई। परिजन उसे मनोहर सीएचसी लेकर आए। शोभा की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे निम्स हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं घटना के बाद आरोपी सुनील छत से कूदकर मौके से फरार हो गया। रायसर स्थित गठवाड़ी में घर आकर उसने जहर खा लिया। उसका निम्स हॉस्पिटल में इलाज जारी है।

12 साल पहले हुआ था शोभा का बाल विवाह…

पुलिस की जांच में सामने आया कि 12 साल पहले शोभा का बाल विवाह हुआ था। साल 2011 में शोभा की शादी जयपुर के चंदवाजी थाना क्षेत्र के गांव अरनिया निवासी राजू लील के साथ हुई थी। परिजनों ने उसकी दो बड़ी बहनों के साथ उसकी भी शादी कर दी थी। राजू लील और शोभा चौधरी अभी का गौना नहीं हुआ था। जिसके चलते शोभा शादी के बाद अपने घर पर ही रह रही थी। शोभा की दो बड़ी बहनों की शादी राजू लील के चाचा के बेटों से हुई है।

.