For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

पहले प्रेमजाल में फंसाया…फिर युवती से शादी का वादा कर दुष्कर्म, 3 साल तक दोस्त करता रहा देहशोषण

11:53 AM Jul 01, 2023 IST | Sanjay Raiswal
पहले प्रेमजाल में फंसाया…फिर युवती से शादी का वादा कर दुष्कर्म  3 साल तक दोस्त करता रहा देहशोषण

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। साथ पढ़ने वाले आरोपी युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। शादी का झांसा देकर एक साल तक देहशोषण करता रहा। पीड़िता के दबाव बनाने पर आरोपी युवक ने शादी करने से मना कर दिया।

Advertisement

युवती के पुलिस में शिकायत करने पर बोला मुकदजा दर्ज करवाया तो आत्महत्या कर लूंगा। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ मुहाना थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि सांगानेर निवासी एक युवती (24) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। युवती ने शिकायत में बताया कि साल-2018 में वह निजी कॉलेज से पढ़ाई कर रही थी। उसी कॉलेज में साथ पढ़ने वाले विशाल शर्मा से उसकी मुलाकात हुई। क्लासमेट होने के कारण दोनों की बातचीत होने लगी। युवती का आरोप है कि उसके साथ पढ़ने वाले आरोपी विशाल ने उसे प्यार में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी विशाल ने शादी करने का वादा किया।

शादी करने का झांसा देकर आरोपी युवक एक साल तक देहशोषण करता रहा। पीड़िता ने जब दबाव बनाया तो आरोपी विशाल ने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपी विशाल अपने पापा के साथ उसके घर पहुंचा। परिवार से बातचीत कर एफआईआर दर्ज नहीं कराने के लिए समझाया।

तीन साल बाद दोनों की शादी करवाने की कहा। अब दोबारा शादी का दबाव बनाने पर आरोपी विशान ने मना कर दिया। पीड़िता के पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाने की कहने पर बोला- अगर तू ऐसा करेगी तो मैं आत्महत्या कर लूंगा। परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी विशाल के खिलाफ मुहाना थाने में मुकदजा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.