होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

अलवर में युवती से गैंगरेप, 4 लोगों ने ड्रग्स के नशे में किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

01:42 PM Apr 20, 2023 IST | Sanjay Raiswal

अलवर। देश में महिलाओं पर हो रहे अपराध आए दिन बढ़ते ही जा रहे है। राजस्थान के अलवर में एक युवती से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। 4 लड़कों ने भिवाड़ी बाईपास पर स्थित ऐवलोंन रॉयल पार्क में एक फ्लैट के अंदर लड़की से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। लड़की दिल्ली की रहने वाली बताई जाती है और भिवाड़ी में कई सालों से फ्लैट में किराए का कमरा लेकर रह रही है।

पुलिस को कंट्रोल रूम से मिली सूचना के आधार पर सोसाइटी में जाकर जांच की तो लड़की के कमरे में चार लड़के मौजूद मिले। जिनमें से दो लड़कों को तो पुलिस ने मौके पर ही धर दबोचा और दो लड़के पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने जिन 2 लड़कों को गिरफ्तार किया है उन दोनों ही लड़कों ने ड्रग्स ली हुई थी। पुलिस को देखकर दोनों भाग नहीं पाए।

बताया जा रहा है कि लड़की ने भी ड्रग्स लिया हुआ है। फिलहाल, पुलिस ने पीड़ित लड़की व दोनों ही आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया हुआ है और तीनों का ही इलाज जारी है। साथ ही जांच के लिए तीनों के ही सैंपल भी लिए गए। आईपीएस सुजीत शंकर ने बताया कि किसी व्यक्ति के द्वारा कंट्रोल रूम को सूचना दी गई थी की ऐवलोन रॉयल पार्क सोसाइटी में कुछ लड़कों के द्वारा एक लड़की का गैंगरेप किया गया है।

जिस पर पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो सोसायटी में एक फ्लैट के अंदर एक लड़की और चार लड़के मौजूद मिले। जिनमें से दो लड़के और एक लड़की ने ड्रग्स लिया हुआ था और दो लड़के पुलिस को देख कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर ही दौलताबाद पुणी पाटोदी के रहने वाले अजीत उर्फ साहिल 22 पुत्र सुखवीर अहीर और बिनौला बिलासपुर के रहने वाले सोनू 34 पुत्र गंगाजीवन जाट को हिरासत में ले लिया। लड़की का अस्पताल ले जाकर मेडिकल करवाया गया है। साथ ही दोनों ही आरोपी लड़कों का भी मेडिकल करवाया गया है। लड़की ने अपने साथ इन लड़कों पर गैंग रेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(इनपुट-नितीन शर्मा)

Next Article