For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Jawan Girl Gang: इन 5 लड़कियों ने शाहरुख के दम पर 'जवान' में मचाया कोहराम

Jawan Girl Gang: 'जवान' में शाहरुख खान ही नहीं बल्कि उनकी गर्ल गैंग भी 'गदर' मचा रही है। किंग खान की फिल्म में 1-2 नहीं बल्कि 7 एक्ट्रेस हैं।
04:23 PM Sep 07, 2023 IST | BHUP SINGH
jawan girl gang  इन 5 लड़कियों ने शाहरुख के दम पर  जवान  में मचाया कोहराम

Jawan Girl Gang: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। देशभर में इस फिल्म की चर्चा है। महिला सशक्तिकरण को दिखाने वाली एटली कुमार की फिल्म 'जवान' में एक-दो नहीं बल्कि 7 एक्ट्रेस नजर आ रही हैं। दीपिका पादुकोण और नयनतारा फिल्म में लीड रोल प्ले कर रही हैं तो वहीं 5 लड़कियों अपने गैंग चीफ के एक ऑर्डर पर धनाधन गोलियां बरसाने के लिए तैयार हैं। ऐसे में हर कोई यह जानने को इच्छुक हैं कि आखिर शाहरुख की गर्ल गैंग में 5 लड़कियां कौन हैं, जो बड़ी जिम्मेदारी निभा रही हैं?

Advertisement

सान्या मल्होत्रा

शाहरुख की जवान में 'दंगल' फेम एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा भी अहम भूमिका में नजर आ रही हैं। जवान के प्रीव्यू से लेकर ट्रेलर और गाने में कई बार सान्या की झलक दिखाई गई थी। सान्या शाहरुख की गर्ल गैंग में से एक हैं। जवान में उनका मेडिकल से कोई कनेक्शन हो सकता है।

यह खबर भी पढ़ें:-Janmashtami 2023: गोविंदा आला रे…से लेकर गो गो गोविंदा तक ये 4 गाने जन्माष्टमी को बनाते हैं खास

लहर खान

लहर खान अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आ चुकी हैं। इसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन के आश्रम में रहने वाले बच्चों का रोल प्ले किया था। लहर कई ओटीटी सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। अब शाहरुख खान की गर्ल गैंग का हिस्सा बनी हैं।

संजीता भट्टाचार्य

'जवान' में शाहरुख खान की गर्ल गैंग का हिस्सा बनी संजीता को गाने का बड़ा शौक है। अचानक उन्हें जवान के लिए ऑफर आया। इसके अलावा संजीता फील्स लाइक इश्क और दूसरे कई वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं।

प्रियमणि

शाहरुख की जवान में एक बार फिर प्रियमणि नजर आ रही हैं। इससे पहले वह किंग खान की चेन्नई एक्सप्रेस के सॉन्ग 'वन टू थ्री फोर' में नजर आई थीं। जवान में प्रियमणि का किरदार किसी मुसीबत में फंसा है जिसकी वजह से उन्होंने शाहरुख खान से कॉन्टेक्ट किया है। प्रियमणि 'द फैमिली मैन' वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-Advance Booking: जयपुर में गदर 2 के आगे एक तिहाई भी नहीं ‘जवान’ का क्रेज

गिरिजा ओक गोडबोले

मराठी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस गिरिजा भी शाहरुख खान की गर्ल गैंग में शामिल हैं। गिरिजा एक बेहतरीन थिएटर आर्टिस्ट भी हैं। वो आमिर खान की फिल्म 'तारे जमीन पर' में नजर आई थीं। 'कला से लेकर शो इन द सिटी' जैसी ओटीटी सीरीज में भी एक्टिंग कर चुकी हैं। जब जवान की गर्ल गैंग बनकर आ रही हैं।

.