होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

गुलाम नबी आजाद की नई पार्टी का हुआ गठन, डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी रखा गया है नाम

01:44 PM Sep 26, 2022 IST | Jyoti sharma

कांग्रेस छोड़ कर अलग पार्टी बनाने का ऐलान करने वाले गुलाम नबी आजाद ने आखिर आज अपनी पार्टी का गठन कर ही लिया। जम्मू कश्मीर के श्री नगर से प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी पार्टी के गठन का औपचारिक ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपनी पार्टी का नाम डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी रखा है।

प्रेस कांफ्रेंस में गुलाम नबी ने पार्टी के झंडे का भी अनावरण किया। इस झंडे में तीन रंग की वर्टिकल पट्टिय़ां हैं। सबसे पहले नीला रंग बीच में सफेद सबसे किनारे पीला रंग है। उन्होंने झंडे का अनावरण करते हुए कहा कि सरसों का रंग रचनात्मकता और विविधता में एकता को इंगित करता है, सफेद शांति को इंगित करता है और नीला स्वतंत्रता, खुली जगह, कल्पना और समुद्र की गहराई से आकाश की ऊंचाइयों तक की सीमाओं को इंगित करता है।

बता दें कि गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने के बाद बड़ी संख्या में जम्मू कश्मीर के विधायकों, पार्षदों और कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

Next Article