For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

‘कमियां छिपाने के लिए इधर-उधर की बातें कर रहें गहलोत’ महंगाई वाले बयान पर BJP का पलटवार 

जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत अपनी कमियों को छिपाने के लिए इधर-उधर की बातें कर रहें हैं और केन्द्र सरकार पर अर्नगल और तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं।
07:20 AM Aug 28, 2023 IST | Anil Prajapat
‘कमियां छिपाने के लिए इधर उधर की बातें कर रहें गहलोत’ महंगाई वाले बयान पर bjp का पलटवार 
CP Joshi

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर सेदिए गए बयानों पर पलटवार किया। जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत अपनी कमियों को छिपाने के लिए इधर-उधर की बातें कर रहें हैं और केन्द्र सरकार पर अर्नगल और तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं। जोशी ने कहा कि भारत में पहले भी कई प्रधानमंत्री आए लेकिन मोदी ने वैज्ञानिकों को सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाई, उनको गले लगाकर हौसला बढ़ाया। इसके परिणाम स्वरूप देश ने चंद्रयान 3 की चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव में सफल लैंडिंग करवाकर एक इतिहास रच दिया।

Advertisement

सीपी जोशी ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में महंगाई, अपराध, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार चरम पर है। मुख्यमंत्री गहलोत अपनी सरकार की कमियां स्वीकार करने की अपेक्षा दूसरों पर आरोप-प्रत्यारोप करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लोकतंत्र और सुशासन पर बात करने का अपना नैतिक अधिकार खो चुके हैं। उन्होंने कहा कि देश का सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल और महंगी बिजली देने वाले मुख्यमंत्री को महंगाई पर बात करने का नैतिक हक नहीं है।

उन्होंने कहा कि महंगाई को कम करने के लिए केंद्र और अन्य राज्यों की सरकार ने पेट्रोल पर वेट और टैक्स घटाया, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने इसमें कोई कमी नहीं की। उन्होंने पूछा कि आखिर क्या कारण है कि आप साढ़ेचार साल से प्रदेश की जनता की जेब काट रहे हो। अपराध में प्रदेश की स्थिति बदतर है। दुष्कर्म, महिला अत्याचार, दलित अत्याचार में प्रदेश नंबर वन है। एनसीआरबी के आकड़े स्पष्ट रूप सेयह बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास मुख्यमंत्री बार-बार करते हैं।

तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है कांग्रेस 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा तुष्टीकरण कांग्रेस सरकार का काला चेहरा है। उन्होंने ने कहा कि चाहे मालपुरा की घटना हो या करौली की, हम इनकी तुष्टीकरण की नीतियों को देख चुके हैं। उन्होंने कहा कि लोग अपना घर खाली करके चले जाते हैं और सरकार की नींद नहीं उड़ती। प्रदेश में कुछ स्थान ऐसे हैं जहां मोटरसाइकिल पर पांच लोग बिना हेलमेट बैठकर जाएं तो भी उनका चालान नहीं बनता और कुछ जगह तीसरा कोई बैठ जाए तो चालान हो जाता है। यह तुष्टीकरण नहीं है, तो क्या है। ‘फूट डालो राज करो’ कांग्रेस का मूल मंत्र रहा है।

प्रदेश सरकार की नियत पर प्रश्नचिह्न 

जोशी ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में काला धन मिलना, सरकार के मंत्री द्वारा सदन में भ्रष्टाचार की लाल डायरी का ज़िक्र करने पर उन्हें रातों रात हटा देना कांग्रेस की नियत पर प्रश्न चिह्न लगाता है। जब आपकी एजेंसियां भ्रष्टाचार पर काम नहीं कर रही हैं, तो ऐसे में केंद्रीय एजेंसियां क्यों नहीं आएं गी। उन्होंने कहा कि एसीबी ने 600 से अधिक भ्रष्टाचार के मामले दर्ज किए। मुख्यमंत्री भ्रष्ट अधिकारियों को वापस उसी जगह पोस्टग दे रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें:-कम बारिश और तापमान के कारण गहराया फसल खराबे का संकट, कई जगह जलने लगी फसल

.