For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

बेटी हुई तो अस्पताल में ही पत्नी को छोड़ भागा लॉ ऑफिसर, फिर दिया तलाक, अब खा रहा जेल की हवा 

बेटी का जन्म हुआ तो बाप उसे और पत्नी को अस्पताल में ही छोड़कर भाग गया। बाद में उसने अपनी पत्नी को तलाक भी दे डाला।
09:33 AM Jun 22, 2023 IST | Anil Prajapat
बेटी हुई तो अस्पताल में ही पत्नी को छोड़ भागा लॉ ऑफिसर  फिर दिया तलाक  अब खा रहा जेल की हवा 

जयपुर। बेटी का जन्म हुआ तो बाप उसे और पत्नी को अस्पताल में ही छोड़कर भाग गया। बाद में उसने अपनी पत्नी को तलाक भी दे डाला। मामला शहर के रामगंज इलाके से जुड़ा है। लखनऊ के रईस परिवार के आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। बाद में जयपुर की रामगंज थाना पुलिस उसे गिरफ्तार कर जयपुर ले आई और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार पीड़िता पेशे से चिकित्सक है, जिसका निकाह 28 अक्टूबर 2021 को लखनऊ के वफी अजीज सफवी से हुआ था। वह पंजाब नेशनल बैंक हैदराबाद में लॉ ऑफिसर था जो ट्रांसफर के बाद पीएनबी द्वारिका दिल्ली चला गया।

ससुराल वालों से फोर व्हीलर और नकदी की मांग

घटनाक्रम के अनुसार शादी के बाद से ही पीड़िता का पति और ससुराल सहित दादा ससुर हसन अजीत सतवीर साहिबा और ननद नजमा नबील अहमद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। वफी अजीज सफवी अपने ससुराल वालों से फोर व्हीलर और नकदी दिए जाने का शादी के बाद से ही लगातार दबाव बनाता आ रहा था।

छोटी बहन ने लगाया ये आरोप

पीड़िता की छोटी बहन ने बताया कि दहेज के लिए उसे भूखे-प्यासे रखकर मारपीट कर यातनाएं दी जाती थीं। बेटी के जन्म का पता चलते ही पीड़िता को अस्पताल में ही छोड़कर भाग गया। पीड़िता की सुध लखनऊ जाकर पिता ने ली। इस बीच वफी अजीज सफवी ने अपनी डॉक्टर को पत्नी को तलाक दे डाली।

ये खबर भी पढ़ें:-रंधावा के पास पहुंचा नगर निगम हेरिटेज विवाद , महापौर बोलीं-आरोप गलत हुए तो दे दूंगी इस्तीफा

.