होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

गरुड़ पुराण: पशु -पक्षियों की सेवा करने से मिलता है मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

04:30 PM Feb 20, 2023 IST | Mukesh Kumar

हिंदू परिवार में जब किसी परिवारजन की मृत्यु होती है तो गरुड़ पुराण का पाठ कराया जाता है। गरुड़ पुराण को सनातन धर्म के 18 महापुराणों में से एक माना जाता है।इसमें मृत्यु,आत्मा,स्वर्ग-नर्क आदि के बारे में बताया गया है। माना जाता है कि गरुड़ पुराण के पाठ से आत्मा को सद्गति मिलती है और वह जन्म -मरण के चक्करों का मोह त्याग कर यमलोक की ओर प्रस्थान करती है। गरुड़ पुराण में कई गुढ़ बातें भी बताई गई है। इसमें सुखी और सफल जीवन जीने के बारे में बताया गया है। अगर व्यक्ति इन बातों को जान और समझ ले तो जीवन सुखमय हो जायेगा । जानते हैं वह कौनसी बातें हैं-

(1) जब आप भोजन करते हैं ,उस समय अपने भोजन का कुछ हिस्सा जरूरतमंदों और गरीबों के लिए निकाल दें ।ऐसा करने से बहुत पुण्य मिलता है।गरुड़ पुराण के अनुसार यदि आप समर्थ हैं गरीबों और जरुरतमंदों को अन्न का दान जरूर करें ।इससे मां लक्ष्मी की कृपा होती है और घर धन-धान्य से भरा रहता है।

(2) गरुड़ पुराण में गऊ माता की सेवा का भी महत्व बताया गया है। इसके अनुसार प्रतिदिन गाय की सेवा करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। अगर व्यक्ति समर्थ है तो उसे गौशाला बनवानी चाहिए। इससे भी शुभ कर्मों में वृद्धि होती है।

(3) पितरों और कुलदेवता के आशीर्वाद से ही व्यक्ति सुखी जीवन जीता है।जो व्यक्ति कुलदेवता और पितरों की पूजा करता है ,उसे जीवन में कभी मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ता। कुलदेवता या कुलदेवी का आशीर्वाद हमेशा साथ रहता है।

(4) बेजुबान पशु-पक्षियों की सेवा करना धर्म का कार्य माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि घर पर बनने वाली पहली रोटी गाय को और आखिरी रोटी कुत्ते को खिलानी चाहिए। इसके अतिरिक्त पक्षियों के लिए दाना-पानी ,मछलियों के लिए आटे की गोलियां ,चीटियों के लिए चीनी या आटा खिलाना ,पुण्य का कार्य माना जाता है।

Next Article