For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

जोधपुर शर्मसार! JNVU के ओल्ड कैंपस में नाबालिग से गैंगरेप, 3 गिरफ्तार

03:37 PM Jul 16, 2023 IST | Sanjay Raiswal
जोधपुर शर्मसार  jnvu के ओल्ड कैंपस में नाबालिग से गैंगरेप  3 गिरफ्तार

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर एक नाबालिग से गैंगरेप की घटना सामने आई है। यहां मदद के बहाने तीन युवक नाबालिग को बहला फुसला शहर के ओल्ड कैंपस खेल मैदान में ले गए। जहां लड़के के बंधक बनाकर नाबालिग लड़की के साथ तीनों युवकों ने गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों युवकों प्रेमी जोड़े मैदान में छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 घंटे के अंदर गैंगरेप के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पीड़िता का प्रार्थमिक उपचार के बाद काउंसलिंग की गई। अब मेडिकल करवाया जा रहा है।

Advertisement

डीसीपी पूर्व अमृता दुहन ने जानकारी देते हुए बताया कि अजमेर के ब्यावार से एक प्रेमी युगल घर से भागकर जोधपुर आए थे। यहां से वे अहमदाबाद जाने की तैयारी में थे। दोनों बस स्टैंड से बाहर आने के बाद होटल की तलाश कर रहे थे। इधर-उधर भटकने के बाद रात में रुकने के लिए रात करीब 12:30 बजे दोनों ने पावटा स्थित एक लॉज में कमरा ले लिया। लेकिन, यहां लॉज संचालक ने शराब के नशे में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की। इससे डरकर दोनों ने कमरा छोड़ दिया और फिर पावटा चौराहे पर आकर खड़े हो गए।

इस दौरान जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले तीन युवकों ने दोनों को बहला-फुसलाकर दोस्ती की। तीनों युवकों ने उन्हें विश्वास में लिया और बताया की हम तुम्हारी मदद करेंगे। इसके बाद आरोपियों ने दोनो को अपने साथ ले लिया। उन्हें भरोसे में लेने के लिए उन्हें खाना भी खिलाया।

पनाह देने की बात कहकर अपने साथ चलने को कहा। झांसा देकर तीनो युवक प्रेमी जोड़े को ओल्ड कैंपस के हॉकी ग्राउंड में ले लाए। जहां तीनों आरोपियों ने लड़के को बंधक बनाकर उसके सामने नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। सुबह करीब 5 बजे ग्राउंट में लोगों को देखकर आरोपियों ने बंधक बनाए हुए लड़के को छोड़ दिया और प्रेमी जोड़े मैदान में छोड़कर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

वहीं रविवार सुबह खेल मैदान पहुंचे एक युवक ने नाबलिक लड़की और उसके साथी को संदिग्ध हालत में देखा तो उसने आसपास के लोगों को सूचना दी। इसके बाद जागरूक लोगों ने जेएनवीयू ओल्ड कैंपस पुलिस चौकी को सूचना दी। तुरंत पुलिस एक्टिव हुई। वहीं डीसीपी और पुलिस कमिश्नर भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।

सीसीटीवी से हुई आरोपियों की पहचान

घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी और हार्डकोर पुलिसिंग के आधार पर एक आरोपी की पहचान की गई। उसकी लोकेशन रातानाडा के गणेशपुरा में मिली। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस पहुंची तो तीनों आरोपी वहीं मिले। पुलिस को देख तीनों आरोपी पहाड़ी की तरफ भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी पहाड़ी से गिर गए। जिससे 2 आरोपियों के पांव फैक्चर हो गया। वहीं एक आरोपी के हाथ में चोट लगी। घटना के बाद आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर हॉस्पिटल में इलाज करवाया इसके बाद उन्हें बापर्दा गिरफ्तार किया गया। साथ ही नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले लॉज संचालक को भी गिरफ्तार किया गया है।

छात्र नेता का प्रचार करने आए थे आरोपी...

डीसीपी दुहन ने बताया कि विश्वविद्यालय में पढ़ने वाला एक छात्र नेता अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। उसके समर्थम में प्रचार करने के लिए बाड़मेर से समंदर सिंह, धर्मपाल सिंह और भटम सिंह जोधपुर आए हुए थे। छात्र नेता लोकेंद्र सिंह ने ही लड़कों के रुकने की व्यवस्था की थी। डीसीपी ने कहा कि गैंगरेप के तीनों आरोपियों सहित लॉज संचालक को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा।

लड़की के परिजनों ने ब्यावर में कराया था मामला दर्ज…

पुलिस ने बताया लड़की के पिता की मौत हो चुकी है। पिछले दिनों लड़की की सगाई हो गई थी। इसलिए वह अपने प्रेमी के साथ घर से भागकर आ गई। लड़की के परिजनों ने अजमेर जिले के ब्यावर थाने में गुमशुदगी का मामला भी दर्ज करवाया था। पुलिस के अनुसार पीड़िता का आज ही मेडिकल और 164 में बयान करवाए जाएंगे। इसके बाद लड़की के भाई भाभी को सौंपा जाएगा।

.