For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

MP में 2 नाबालिग बहनों से दरिंदगी, 7 युवकों ने किया गैंगरेप, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

04:34 PM Aug 08, 2023 IST | Sanjay Raiswal
mp में 2 नाबालिग बहनों से दरिंदगी  7 युवकों ने किया गैंगरेप  वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

रीवा। मध्यप्रदेश के मैहर निर्भयाकांड की 11 साल की मासूम अस्पताल से घर भी नहीं पहुंची थी कि अब रीवा जिले में दो नाबालिग बहनों से हैवानियत की हद पार करने का एक मामला सामने आ गया। रीवा जिले के हनुमना थाना क्षेत्र में 13 और 14 साल की दो चचेरी आदिवासी बहनों से 7 युवकों ने गैंगरेप किया। जंगल में चकौड़ा का साग काटने गईं दोनों नाबालिग बहनों को हैवानों की तरह नोंचते रहे। घर पहुंचकर दोनों मासूम बच्चियों ने आपबीती सुनाई तो पुलिस के भी हैरान रह गई।

Advertisement

बड़ी बहन के साथ पांच और छोटी बहन के साथ दो आरोपियों ने दरिंदगी की। आरोपियों ने दोनों बहनों से दरिंदगी का वीडियो भी बनाया। बीते रविवार को दोनों बहनों से हैवानियत का वीडियो वायरल होने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस आनन-फानन में दोनों पीड़ित बच्चियों की पहचान कर थाना लेकर आई। दोनों बच्चियों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज पुलिस ने
पांच लड़कों को हिरासत में लिया। आरोपियों से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। दो आरोपी अभी भी फरार हैं।

जंगल में साग काटने गई थीं दोनों बहन..

जानकारी के मुताबिक, दो बहनों के साथ हुई हैवानियत की यह घटना 15 दिन पुरानी है। 13 और 14 साल की दोनों बहनें जंगल में चकौड़ा का साग काटने गई थीं। वहां 5 लड़के पहले से ही मौजूद थे। दोनों बहनों को देखकर आरोपी अश्लील हरकतें करने लगे और फोन कर अपने दो और साथियों को बुला लिया। आरोपियों के गंदे इरादों को भांपकर दोनों बहनें वहां से भागने लगीं। इस पर सभी आरोपियों ने दोनों बहनों का पीछा किया और पकड़ कर करकाछ जंगल ले गए। आरोपियों ने वहां दोनों लड़कियों को बंधक बनाकर सातों लड़कों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

इस दौरान आरोपियों ने इस दरिंदगी का वीडियो भी बनाया। गैंगरेप के बाद आरोपियों ने दोनों बहनों को बंधक बनाकर रखा। दोनों बहनें छोड़ देने की गुहार लगाती रहीं। काफी मिन्नतें करने के बाद आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने देने पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर छोड़ दिया। दोनों बहनें बदनामी के डर से खौफनाक घटना की जानकारी परिजनों को देने की हिम्मत नहीं जुटा पाईं। वीडियो वायरल होने पर परिजनों के होश उड गए। परिजनों के पूछने पर दोनों पीड़ित बहनों ने आपबीती सुनाई। जिसके बाद पीड़ित बहनों ने परिजनों के साथ पुलिस थाने में जाकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस मामले की जांच में जुटी…

मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी विवेक सिंह, एएसपी विवेक कुमार लाल, सीन आफ क्राइम यूनिट के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. आरपी शुक्ला ने टीम के साथ भौतिक साक्ष्य इकट्ठे किए। पुलिस को घटना से जुड़े अहम साक्ष्य मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना में शामिल फरार 2 आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

MP में नाबालिग से गैंगरेप कर प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी

बता दे कि 10 दिन पहले भी मध्यप्रदेश में ऐसा ही मामला सामने आया था। सतना जिले में मैहर के पास स्थित एक गांव में नाबालिग लड़की से 2 दरिंदो ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। 2 युवकों ने नाबालिग लड़की को पहाड़ी पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने नाबालिग के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी। जब खून से लथपथ होकर पीड़िता अपने घर पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। हालांकि पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। (यह खबर भी पढ़ें)

.