होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

उदयपुर में विवाहिता से हैवानियत, 3 युवकों ने जबरन घर में घुसकर किया गैंगरेप

02:46 PM Mar 19, 2024 IST | Sanjay Raiswal

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में एक विवाहिता से गैंगरेप का मामला सामने आया है। तीन युवकों ने पानी पीने के बहाने जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। आधी रात बाद तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए। दूसरे दिन पति घर पहुंचा तो पीड़िता ने रोते हुए आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता ने पति के साथ झल्लारा थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

झल्लारा थानाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता (28) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि उसका पति गुजरात में मजदूरी करता है, जिसके चलते वह घर में अकेली रहती है। आरोप है कि रात करीब 9 बजे 3 युवक भेरूलाल, नानिया और उदा उसके घर के पास आए और बाहर उसके गेट से पानी पिलाने के लिए आवाज लगाने लगे। आवाज सुनकर महिला बाहर आई तो तीनों आरोपी महिला के घर में जबरन घुस गए।

उसके बाद एक आरोपी ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। बाद में तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर महिला को जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। दूसरे दिन पीड़िता बीमार हो गई और कुछ भी कहने से डरती रही।

पति के घर पहुंचने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता ने पति के साथ झल्लारा थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Next Article