होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

कांग्रेस सरकार खो चुकी है जनता का विश्वास - गजेंद्र शेखावत

11:15 PM Jan 07, 2023 IST | Jyoti sharma

टोंक के उनियारा में भाजपा की जनाक्रोश सभा आयोजित की गई। इस जनाक्रोश सभा को गजेंद्र शेखावत ने संबोधित किया। इस कार्यक्रम में शेखावत ने जमकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। शेखावत ने कहा कि गहलोत सरकार ने जनता से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। किसी भी मोर्चे पर यह सरकार सफल नहीं हुई है। युवाओं के साथ सरकार छल कर रही है, आए दिन पेपर लीक हो रहे हैं।

राजस्थान में आज जंगलराज

शेखावत ने कहा कि इस सरकार में जमकर भ्रष्टाचार व जंगलराज हो गया है। यहां पर भ्रष्टाचारियों का बोलबाला हो गया है। इन 4 सालों में गहलोत सराकर को सिर्फ कुर्सी की चिंता रही जनता की नहीं। शेखावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों, महिलाओं, युवाओं यानी हर वर्ग को सिर्फ निराशा दी है। यह सरकार महिला सुरक्षा में पूरी तरह फेल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में भ्रष्टाचार कम हुआ है। उनका कुशल नेतृत्व ही है जिस पर देश तरक्की कर रहा है।

कांग्रेस के खिलाफ जनता में आक्रोश

शेखावत ने कहा कि कांग्रेस के खिलाफ आज जनता में आक्रोश भर गया है इसके लिए ही भाजपा जनाक्रोश यात्रा निकाल रही है। इस यात्रा में जनता साथ रही है उसने अपनी समस्याओं को भाजपा को खुलकर बताया है। कांग्रेस सरकार ने अब जनता का विश्वास खो दिया है। भरतपुर के सेवर में बालाजी के मूर्ति को क्रेन से उठवाने वाले मामले का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने जनता का विश्वास तोड़ा है। बता दें कि इस अवसर पर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा, मालपुरा-विधायक कन्हैया लाल चौधरी, प्रदेश मंत्री जितेन्द गोठवाल समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Next Article