होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

भारत जोड़ो यात्रा : मार्ग में किसानों के लहसुन बिखेरने पर बोले गजेंद्र शेखावत, ‘गहलोत जी नहीं चाहते आप वहां तक पहुंचे’

02:21 PM Dec 09, 2022 IST | jyoti-sharma

भारत जोड़ो यात्रा : कोटा में राहुल गांधी की यात्रा के रूट पर कल गुरुवार को किसानों ने लहसुन बिखेर दिया था। इस पर आज केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पर तंज कसा है। गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि गहलोत जी नहीं चाहते कि आप राहुल गाँधी तक पहुंचें।

दरअसल कल गुरूवार को भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी से मिलने भारतीय किसान संघ का एक प्रतिनिधि मंडल पहुंचा था। लेकिन उन्हें राहुल गांधी से मिलने नहीं दिया गया। इस पर नाराज होकर किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने यात्रा के मार्ग में लहसुन बिखेर दिए थे। बता दें कि इन किसानों ने यात्रा के कोटा आने से पहले ही कहा था कि यात्रा जब कोटा आएगी तो वे अपनी मांगों को लेकर राहुल गांधी से मिलेंगे और उनसे बात करेंगे।

हाथों में लहसुन की मालाएं लेकर लहराईं, जमकर की थी नारेबाजी

लेकिन यात्रा में उन्हें राहुल गांधी को नहीं मिलने दिया गया । जिससे वे खासे नाराज हो गए थे। इस  पर उन्होंने वहां कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध स्वरूप अपने साथ लाए लहसुन की बोरियों को खोलकर एरोड्रम सर्किल पर यात्रा के मार्ग पर बिखेर दिया। वे अपने हाथ  लहसुन की मालाएं भी लिए हुए थे। जैसे ही यात्रा ने अपने रूट पर प्रवेश किया। संघ के कार्यकर्ताओं ने हाथों में लिए हुए लहसुन की मालाएं लहराना शुरू कर दिया और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

यह भी पढ़ें- सतीश पूनिया का राहुल गांधी से पांचवा सवाल, पूछा- मंदिर जाना आस्था या सियासी पाखंड

गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस घटना पर ट्वीट करते हुए कहा कि राहुल जी कर्ज में डूबे और लहसुन के दाम गिरने से परेशान किसान आपको व्यथा सुनाने आए थे, लेकिन गहलोत जी नहीं चाहते कि वो आप तक पहुंचे, क्या आप भी नहीं चाहते? सच से परहेज है क्या?

Next Article