For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

G20 Summit: पहले भी रही सुर्खियों में, अब जो बाइडेन ने लगाया गले, जानिए कौन है ये बच्ची ?

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार की शाम को दिल्ली पहुंच गए। यहां एयरपोर्ट पर रंगारंग कार्यक्रम के साथ बाइडेन का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान एक लड़की भी उनसे मिलती हुई नजर आई।
08:50 PM Sep 08, 2023 IST | Kunal bhatnagar
g20 summit  पहले भी रही सुर्खियों में  अब जो बाइडेन ने लगाया गले  जानिए कौन है ये बच्ची

Maya Garcetti: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार की शाम को दिल्ली पहुंच गए। यहां एयरपोर्ट पर रंगारंग कार्यक्रम के साथ बाइडेन का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान एक लड़की भी उनसे मिलती हुई नजर आई। बाइडेन भी लड़की से गर्मजोशी से मिले। आखिर कौन है ये लड़की? आइये जानते हैं…

Advertisement

अमेरिकी राजदूत की बेटी है माया

यह लड़की भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी की बेटी है। इस बच्ची का नाम माया है। माया की उम्र करीब 12 साल है। जो बाइडेन के विमान से उतरते ही माया ने उनका स्वागत किया। इस दौरान बाइडेन बच्ची से बात करते हुए नजर आए। बाइडेन ने माया को गले भी लगाया। माया अपने पापा के साथ एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति जो बाइडेन का स्वागत के लिए पहुंची थीं।

पहले भी रही सुर्खियों में

आपको बता दें कि माया गार्सेटी पहले भी खबरों में रह चुकी हैं। जब एरिक गार्सेटी को भारत में अमेरिकी राजदूत नियुक्त किया गया, तो शपथ ग्रहण समारोह के दौरान माया को बाइबिल पकड़े हुए देखा गया था। इन तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

माया जुआनिटा गार्सेटी एरिक गार्सेटी और उनकी पत्नी एमी वीकलैंड की इकलौती संतान हैं। वह 2020 में COVID-19 पॉजिटिव हो गई थीं। उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 9 साल थी। एरिक के साथ माया को कई बार बड़े इवेंट्स में देखा गया है।

.