For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

'तुम्हारे बाप की है क्या मेट्रो…', सीट के लिए Delhi Metro में भिड़ी दो महिलाएं, जमकर चले मुक्के-थप्पड़

दिल्ली मेट्रो के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इनमें कई बार वीडियो मजेदार, तो कई वीडियो शर्मनाक और चौंकाने वाले होते हैं। एक बार फिर सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो एक नया वीडियो वायरल हो रहा है।
06:37 PM Aug 16, 2023 IST | Digital Desk
 तुम्हारे बाप की है क्या मेट्रो…   सीट के लिए delhi metro में भिड़ी दो महिलाएं  जमकर चले मुक्के थप्पड़

जयपुर। दिल्ली मेट्रो के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इनमें कई बार वीडियो मजेदार, तो कई वीडियो शर्मनाक और चौंकाने वाले होते हैं। एक बार फिर सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दो महिलाएं आपस में लड़ाई करती नजर आ रही है। तू-तू-मैं-मैं से शुरु हुई दोनों महिलाओं की लड़ाई धक्का मुक्की तक पहुंच जाती है।

Advertisement

मेट्रो में सीट को लेकर हुआ झगड़ा

दिल्ली मेट्रो के इस वीडियो में सीट को लेकर दोनो महिलाएं झगड़ा करती हुई नजर आ रही है। वीडियो में महिलाओं को जोर-जोर से चिल्लाते हुए साफ तौर पर देखा जा सकता है। गुलाबी सूट पहने एक महिला दूसरी महिला के साथ बहस कर रही है। सूट वाली महिला दूसरी महिला को गाली देते हुए नजर आ रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से बीच-बचाव करने आए लोगों पर भी महिला भड़कती हुई नजर आ रही है। जो महिला बच्ची के साथ नजर आती है वो काफी देर तक शांत रहती है और आराम से बात करती है। लेकिन बुजुर्ग महिला द्वारा बार-बार अपशब्द कहने पर वो भी अपना आपा खो देती है।

कमेंट करके यूजर ले रहे मजे

ट्विटर 'एक्स' पर अपलोड वीडियो को एक यूजर ने पोस्ट किया गया है। अपलोड होने के कुछ समय के बाद ही इस वीडियो को सोशल मीडिया पर 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। पोस्ट की गई इस वीडियो पर लगातार यूजर्स कमेंट करते हुए मजे ले रहे है।

ट्वीटर पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा "10वीं के बाद करियर सलाह: दिल्ली मेट्रो में कैमरे के साथ डेली वीलॉग! हां दोस्तों, चलिए शुरू करते हैं!" एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए ट्वीट किया कि "दिल्ली मेट्रो क्या चीज है भाई।"

कभी शर्मनाक तो कभी मजेदार वीडियो होते है वायरल

दिल्ली मेट्रो की आए दिन कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। हाल ही के दिनों में कई ऐसे वीडियो भी दिल्ली मेट्रो के वायरल हुए जिसने कभी शर्मसार किया तो कभी इन वीडियो ने लोगो के खुब हंसाने का काम किया।

.