होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

गहलोत सरकार में मंत्री रहे प्रमोद जैन भाया जाएंगे जेल! करोड़ों के फर्जीवाड़े का आरोप, जानें क्या है पूरा मामला?

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में खान एवं गोपालन मंत्री रहे प्रमोद जैन भाया के खिलाफ फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज हुआ है।
01:47 PM Jan 02, 2024 IST | Anil Prajapat
Pramod-Jain-Bhaya

जयपुर। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में खान एवं गोपालन मंत्री रहे प्रमोद जैन भाया के खिलाफ फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज हुआ है। भाजपा नगर अध्यक्ष रामेश्वर खंडेलवाल ने पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया और अंता नगर पालिका चेयरमैन मुस्तफा खान के खिलाफ अंता पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि आचार संहिता लगने के बाद प्रमोद जैन भाया की सह पर टेंडर में करोड़ों रुपए का फर्जीवाड़ा किया गया।

डीएसपी ओमेंद्र सिंह ने बताया कि बीजेपी की अंता शहर इकाई के अध्यक्ष रामेश्वर खंडेलवाल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया और मुस्तफा खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा-420 (धोखाधड़ी), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 467, 468 और 471 (जालसाजी से संबंधित) और 120(बी) (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

निविदा प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों की बड़ी मुश्किल

पुलिस अब प्रमोद जैन भाया और मुस्तफा खान पर लगे आरोपों की जांच में जुटी हुई है। थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने अंता नगर पालिका में आवश्यक दस्तावेज खंगाले है। साथ ही नगर पालिका में निविदा प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों के खिलाफ भी जांच की जा रही है।

ये है पूरा मामला

थान में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक प्रमोद जैन भाया और मुस्तफा खान ने बैक डेट में अंता नगर पालिका की निविदाएं स्वीकृत की थी। ये फर्जीवाड़ा उस वक्त हुआ था जब राजस्थान में 9 सितंबर 2023 को चुनाव आदर्श आचार संहिता लगी हुई थी। इस दौरान टेंडर में करोड़ों रुपए का फर्जीवाड़ा किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें:-नए मंत्रियों को विभागों का इंतजार…‘मलाईदार’ महकमों के लिए दिल्ली तक लॉबिंग, क्या CM के पास रहेंगे अहम विभाग?

Next Article