होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

फॉर्च्यूनर को धूल चटाने Thar लुक में आ रही है Mahidra की New Bolero, जानिए दमदार फीचर्स

महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी को टक्कर देने के लिए अब नई Bolero को थार लुक में लेकर आ रही है। इसके दमदार फीचर्स के सामने तगड़ी से तगड़ी गाड़ियां भी फेल हो जाएंगी।
12:16 PM Mar 09, 2023 IST | BHUP SINGH

महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी को टक्कर देने के लिए अब नई Bolero को थार लुक में लेकर आ रही है। इसके दमदार फीचर्स के सामने तगड़ी से तगड़ी गाड़ियां भी फेल हो जाएंगी। महिंद्रा ने साल 2022 में स्कार्पिओ और थार की बदौलत नंबर-1 कंपनी बनने का खिताब हासिल किया था। अब 2023 में भी महिंद्रा दमदार शुरुआत करने के मूड में लग रही है। महिंद्रा बोलेरो में अपडेटेड फीचर्स के साथ दमदार माइलेज दिया गया है।

यह खबर भी पढ़ें:-ADAS से लेस भारत की सबसे सस्ती कार बनी Honda City, चेक करें डिटेल्स

अपडेटेड फीचर्स के साथ 7 सीटर सेगमेंट में आएगी बोलेरो

महिंद्रा मोटर्स नई Bolero को अपडेटेड फीचर्स के साथ 7 सीटर सेगमेंट में उतारने जा रही है। बोलेरो के नए लुक की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। महिंद्रा की गाड़ी सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ने के साथ ही कच्ची सड़कों पर भी तेजी से भागती हैं। अब महिंद्रा बोलेरो एक नए अवतार में देखने को मिल सकती है।

महिंद्रा Bolero में मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

Mahindra Bolero के लिमिटेड एडिशन में 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ एप्पल कारप्ले और एंड्रायड ऑटो नहीं मिलता है। नई महिंद्रा बोलेरो में एक रिवर्स पार्किंग कैमरा, क्रूज कंट्रोल, महिंद्रा ब्लूसेंस कनेक्टिविटी एप और स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल जैसी खूबिया देखने को मिल सकती है।

महिंद्रा बोलेरो में होंगे ये एडवांस सेफ्टी फीचर्स

नई महिंद्रा बोलेरो में ब्ल्यूटूथ म्यूजिक सिस्टम के साथ ऑक्स और USB कनेक्टिविटी, मैनुअल एयर कंडिशनर, कीलेस एंट्री, पावर स्टीयरिंग और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। सेफ्टी फीचर्स में ABS के साथ ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर्स और स्पीड अलर्ट जैसे फीचर्स को शामिल किया जा सकता है।

यह खबर भी पढ़ें:-XUV 700 की छुट्टी कर देगी Toyota की ये लग्जरी SUV, दमदार इंजन और फीचर्स के साथ होगी लॉन्च

पुरानी बोलेरो से ज्यादा होगा स्पेस

महिंद्रा बोलेरो में रूफ स्की-रैक, नई फॉग लाइट, इंटीग्रेटेड एलईडी डी-आरएल के साथ हेडलैंप और डीप सिल्वर कलर स्कीम में तैयार स्पेयर व्हील कवर जैसे विजुअल अपग्रेड्स के साथ देखने को मिल सकते हैं। नई बोलेरो के केबिन को ड्यूल-टोन लैदर सीट के रूप में भी अपग्रेड किया गया है। इसमें ड्राइविंग सीट की ऊंचाई को एडजेस्ट करने का फीचर्स भी दिया गया है।

Next Article