होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

पूर्व भारतीय कप्तान Bishan Singh Bedi का निधन, 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, 2 साल से थे बीमार

Bishan Singh Bedi passed away: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का सोमवार को निधन हो गया। वे 77 साल के थे और उन्होंने भारत के लिए 67 टेस्ट मैच खेलकर 266 विकेट चटकाए थे।
04:57 PM Oct 23, 2023 IST | BHUP SINGH

Bishan Singh Bedi passed away: वर्ल्डकप 2023 को एन्जॉय कर रहे भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुरी। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी बिशन सिंह बेदी का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। बेदी पिछले 2 साल से लगातार बीमार चल रहे थे। एक महीने पहले उनकी घुटने सहित कई सर्जरी हुई थीं। बिशन सिंह बेदी ने भारत के लिए 67 टेस्ट मैच खेले और 266 विकेट चटकाएं। उन्होंने 10 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले में जिसमें 7 विकेट लिए थे।

बेदी भारत के प्रमुख स्पिनर थे। उन्होंने भारत की पहली वनडे जीत में अहम भूमिका निभाई थी। 12-8-6-1 के उनके बेहतरीन गेंदबाजी आंकड़ों ने 1975 विश्व कप मैच में पूर्वी अफ्रीका को 120 तक सीमित कर दिया था।

यह खबर भी पढ़ें:-IND vs NZ : शमी का पंजा, विराट कोहली की शानदार पारी, भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट हराया

1974 में किया वनडे कॅरियर का आगाज

बिशन सिंह बेदी ने भारत के लिए अपना पहला मैच 31 दिसंबर, 1966 को कोलकाता के ऐतिहासिक स्टेडियम ईडन गार्डंस में खेला था। पहला टेस्ट वह वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले थे। वहीं वनडे कॅरियर का आगाज उन्होंने 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ किया था।

अमृतसर में जन्में थे बिशन सिंह बेदी

बिशन सिंह बेदी का जन्म 1946 में अमृतसर में हुआ था। वे दिल्ली की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते थे। 370 मेचा में उन्होंने 1,560 विकेट चटकाने के साथ ही प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भारत के लिए सबसे अधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज रहे हैं। बेदी ने दिल्ली को 1978-89 और 1979-80 में पहले दो रणजी ट्राफी खिताब भी दिलाए। उनके रहते टीम दो बार उपविजेता भी रही। संयोग से, टीम ने उनकी अगुवाई में 5 साल के अंतराल में चार फानइल खेले।

यह खबर भी पढ़ें:-AFG Vs PAK: टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम, अफगानिस्तान से चेन्नई में मुकाबला

Next Article