For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

चुनाव से पहले पूर्व सीएम ने दर्जनों गांवों का किया दौरा, लोगों की समस्याओं से रूबरू हुई वसुंधरा राजे

07:17 PM May 01, 2023 IST | Sanjay Raiswal
चुनाव से पहले पूर्व सीएम ने दर्जनों गांवों का किया दौरा  लोगों की समस्याओं से रूबरू हुई वसुंधरा राजे

झालावाड़। राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले है। इसके लिए राजनीतिक दलों ने पूरी तरह कमर कस ली है। इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सोमवार को अपनी विधान सभा क्षेत्र झालरापाटन विधान सभा क्षेत्र के दर्जनों गावों के दौरे पर रहीं। गांव-गांव में जहां पुरूषों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया।

Advertisement

पूर्व सीएम के साथ महिलाओं ने ली सेल्फी

वहीं महिलाए भी पीछे नहीं रही। उन्होंने वसुंधरा राजे को अपने परिवार का सदस्य मानते हुए साड़ी ओढ़ाई और सेल्फी ली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर पूर्व सीएम के समर्थन में नारे लगाए। भारी संख्या में महिलाओं, पुरूषों, युवकों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति और गर्मजोशी से स्वागत के दौरान वसुंधरा भी गदगद नजर आईं। झालरापाटन विधानसभा के तीतरवासा, श्यामपुरा, सामिया, सुनेल, ढाबलाखींची, बोलिया बुजुर्ग, सांगरिया, गेलानी, गोविंदपुरा, कोटड़ी, पिड़ावा एवं पिपल्या बालाजी में दांगी समाज के विवाह सम्मेलन में भी शिरकत करेंगी।

कनवाड़ा लघु सिचाई परियोजना का डूब क्षेत्र का गांव जिसे पूर्व सीएम राजे के अथक प्रयासों के चलते हुए उनके शासन काल में जमकर विकास हुआ था। उसका कांग्रेस शासन में विकास को आगे बढ़ाने के बजाय ठंडे बस्ते में डाल दिया जिससे विकास कार्य रूक गया। सिचाई विभाग द्वारा मुलभुत समस्याए नालियों,आंगनबाड़ी और अस्पताल का निर्माण नहीं किया गया। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने लोगों की समस्याएं सुनकर मौके पर विधायक कोष से 20 लाख रुपए विकास कार्य पर देने की घोषणा की गई।

मांगे पूरी करने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

नागरिक विकास मंच के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, जीएसएस अध्यक्ष दौलतसिंह सिसोदिया, पंचायत समिति सदस्य ललित कुमार, हेमंत जोशी समेत दर्जनों सदस्यों ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और सांसद दुष्यंत सिंह को सुनेल की दो ज्वलंत मुद्दे शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने एवं राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुनेल में रिक्त पदों पर 2 एमडी, एक एनेस्थीसिया समेत 07 चिकित्सकों की नियुक्ति करने का 2 सूत्रीय मांग पत्र प्रस्तुत कर उन्हें पूरी कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं सुनेल में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता के निधन पर उनके आवास पर जाकर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिवार को ढांढस बंधाया। इसके बाद वसुंधरा राजे बाईपास मार्ग पर निर्माणाधीन धरणीधर भगवान के मंदिर में पहुंचीं और मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लिया।

इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री कृष्ण पाटीदार ,आरपीएससी चेयरमैन श्याम सुंदर शर्मा ,जिला प्रमुख प्रेम बाई दांगी, प्रधान सीता कुमारी भील, पूर्व विधायक कन्हैयालाल पाटीदार, जिला अध्यक्ष संजय जैन ताऊ, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीता पांडे ,उपाध्यक्ष कृष्णा मंडलोई, विधायक कालू लाल मेघवाल, जिला परिषद सदस्य फतेह सिंह सोनगरा, पूर्व चेयरमैन निर्मल कुमार शर्मा, राजेंद्र कुमार जैन, जीवनदर जैन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोविंद धाकड़, मंडल अध्यक्ष अशोक दुबे, सियाराम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

(इनपुट-ओम प्रकाश शर्मा)

.