होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

पूर्व सीएम गहलोत ने कहा हरियाण और जम्मू कश्मीर में बन रही कांग्रेस की सरकार,अब जोड तोड करके सरकार बनाने का वह दौर अब हो गया खत्म

11:21 AM Oct 08, 2024 IST | Anand Kumar

Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो दिनो तक जोधपुर प्रवास पर थे। अशोक गहलोत मंगलवार को इंडिगो की फ्लाइट से जयपुर के लिए रवाना हुए। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से गहलोत ने एयरपोर्ट पर मुलाकात भी की। मंगलवार को गहलोत जोधपुर से जयपुर जाने से पहले मीडिया से रूबरू हुए उन्होंने हरियाणा और जम्मू कश्मीर में चुनाव के रूझान पर मुस्कुराते हुए जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस के पक्ष में परिणाम रहेगा। अब जोड-तोड की राजनीति का समय समाप्त हुआ है। निश्चित रूप से कांग्रेस की सरकार बनेगी। भाजपा बदले की नीति से काम कर रही है। हमने कभी हमारी सरकार ने बदले की राजनीति से काम नहीं किया।

राजनीति होनी चाहिए विचारधारा की लडाई,गहलोत

गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा था कि लडाई विचारधारा की है,व्यक्तिगत कुछ नही है। यह बात सही भी है कि राजनीति में लड़ाई होनी भी चाहिए तो विचारधारा की ही होनी चाहिए व्यक्तिगत हमें किसी से क्या दुश्मनी है। यही भावना देश के अंदर रहे तो लोकतंत्र मजबूत रहेगा। भाजपा का नेचर है यह अलग नेचर के लोग है। यह लोग बेकसूर और निर्दोष लोगो को तंग करने के लिए उनके पीछे पडते है। हम सत्ता में आते है तो चाहे भाजपा का हो या फिर आरएसएस का हो। हमारी आत्मा ही नही मानती कि इसको बेवजह तंग करे इतना ही फर्क है कांग्रेस और भाजपा में।

जोड तोड और हॉर्स ट्रेडिंग कर सरकार गिराने का दौर हो गया खत्म,गहलोत

हरियाणा और जम्मू कश्मीर में सठबंधन की सरकार के सवाल पर गहलोत ने कहा कि आप निश्चिंत रहो अब समय गया पहले भाजपा सरकार तोडने का काम यह करते थे राजस्थान में भी तोड नही पाए और इनको मुहॅं की खानी पडी। अब उनकी स्थिति खुद की इतनी कमजोर हो गई है। गहलोत ने कहा कि देश के अंदर माहौल बदल गया है। अब यह जोड तोड या फिर हॉर्स ट्रेडिंग करके सरकार गिराते और बनाते थे वह दौर अब खत्म हो गया है।

पोक्सो एक्ट में गवाह की हत्या मामले में गहलोत से किया आग्रह

वही गहलोत के जयपुर रवाना होने से पहले जोधपुर के सर्किट हाउस में राजस्थान ब्राह्मण महासभा से जुडे पदाधिकारियों ने गहलोत से मुलाकात की। महासभा के अध्यक्ष भरत कुमार दाधीच व प्रमुख महामंत्री दिनेश पिंटू सारस्वत के नेतृत्व में हाल ही के अंदर पोक्सो एक्ट में गवाह पंकज सारस्वत की हत्याकांड को लेकर मामले में निष्पक्ष जांच हो सके उसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के समक्ष ब्राह्मण समाज के लोगो ने अपनी बात रखी। साथ ही पंकज की पत्नी को सरकारी नौकरी व उचित मुआवजा मिल सके उसको लेकर भी मदद का आग्रह किया गया।

Next Article