होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

पूर्व मुख्यमंत्री ने जोधपुर में कहा,राजस्थान में सरकार नही बल्कि है सर्कस,कभी कौन इस्तीफा दे रहा तो कभी कौन

02:53 PM Oct 06, 2024 IST | Anand Kumar

Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का रविवार जोधपुर पहुंचने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। लम्बे समय बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार अपने गृह नगर जोधपुर आए है। जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ ने अगवानी की तो वही राज्य महिला प्राधिकरण के अध्यक्ष रमेश बोराणा महापौर कुंती देवड़ा पूर्व विधायक मनीषा पवार हीरालाल मेघवाल किसना राम बिश्नोई के अलावा कांग्रेस नेता जसवंत सिंह कच्छवाहा कांग्रेस अध्यक्ष सलीम खान नरेश जोशी ने उनका स्वागत किया। गहलोत ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए राजस्थान में सरकार नही बल्कि बताया सर्कस।

राजस्थान में सरकार नही बल्कि है सर्कस,गहलोत

एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से खास बातचीत करते हुए राजस्थान भाजपा सरकार पर कई तरह के आरोप गहलोत ने लगाए। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस सरकार में लिए गए फैसले भाजपा सरकार द्वारा लागू नही किए गए। साथ ही जोधपुर के अभी कई प्रोजेक्ट रोकने का भी आरोप लगाया। जोधपुर में फिनटेक यूनिवर्सिटी की घोषणा से लेकर बजट के तहत विकास के कई प्रावधान किए थे। राजस्थान में सरकार नही सर्कस है। कभी कोई इस्तीफा दे रहा तो कभी कोई इस्तीफा दे रहा है। भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा धरा का धरा रह गया है। यही भाजपा चाल चरित्र और चेहरे की बात किया करती थी।

आज वीर विरोमणि राव हेमा गहलोत की मूर्ति का करेंगे अनावरण

अशोक गहलोत आज जोधपुर जोधपुर एयरपोर्ट से सीधे सर्किट हाउस के लिए रवाना हुए जहां पर गहलोत कुछ देर विश्राम करने के बाद मंडोर गार्डन के पास आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने का उनका कार्यक्रम है। वीर शिरोमणि राव हेमा गहलोत की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में अशोक गहलोत ने शिरकत करेंगे। ऐतिहासिक मंडोर उद्यान में अश्वरूढ़ मूर्ति का अनावरण करने का गहलोत का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य राजेन्द्र गहलोत व सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत भी शिरकत करेंगे।

Next Article