होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Jodhpur में विदेशी महिला पर्यटक के साथ छेड़छाड़, पीड़िता के कैमरे में कैद हुई खौफनाक वारदात, वीडियो वायरल 

01:23 PM Apr 18, 2023 IST | Jyoti sharma

Jodhpur : पर्यटन के लिए राजस्थान देश ही नहीं विदेशों में भी बेहद मशहूर है। यहां के कई शहर आए दिन पर्यटकों से गुलजार रहते हैं। पर्यटन क्षेत्र में राजस्थान की एक अपनी ही धाक पूरी दुनिया में है लेकिन इस साख को बट्टा लगाने के लिए असामाजिक तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। 

युवती के कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात

दरअसल जोधपुर (Jodhpur) में एक विदेशी महिला के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो पीड़ित महिला ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया और इसके कैप्शन में भी लिखा कि जोधपुर बहुत अच्छा शहर है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पोस्ट में जोधपुर पुलिस को भी टैग किया। जिसके बाद पुलिस को यह वीडियो मिला। वीडियो देखते ही पुलिस के होश फाख्ता हो गए। जिसके बाद हरकत में आकर पुलिस ने आरोपी युवक को धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया।

मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी अमृता दुहान ने बताया कि पीड़ित महिला दक्षिण कोरिया के यूनी शहर की रहने वाली है। वह यहां घूमने के लिए आई थी। जब वह यहां के पचेटिया हिल के पास यहां के नजारों को अपने कैमरे में कैद कर रही थी। यहां सीढ़ियों से उतरते हुए भी उसने काफी विजुअल्स लिए लेकिन इतने में ही एक युवक महिला को घूरने लगा, उसे देखते ही विदेशी महिला थोड़ी असहज हुए जैसे ही सीढ़ी उतरते वक्त महिला युवक के सामने से गुजरी, उसने महिला के सामले अश्लील हरकत गंदे इशारे किए। पीड़िता मदद मांगते हुए सीढ़ियों से भागती है। लेकिन वीडियो में ही युवक भी उस महिला के पीछे पीछे भागता हुआ दिखाई दे रहा है।

डीसीपी ने कहा कि जैसे ही हमें यह वीडियो मिला हमने तुरंत एक्शन लिया। वीडियो के आधार पर हमने आरोपी की तलाश शुरू कर दी, जो भीतेरी शहर से पकड़ा गया। आरोपी का नाम दीपक जालानी है। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Next Article