होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

BJP प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सीपी जोशी की राजस्थान में एंट्री, जगह-जगह किया जा रहा भव्य स्वागत

चित्तौड़गढ़ सांसद चंद्रप्रकाश जोशी आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालेंगे। इसके लिए सांसद सीपी जोशी सुबह करीब 9 बजे नई दिल्ली से जयपुर के लिए रवाना हुए।
10:05 AM Mar 27, 2023 IST | Anil Prajapat

जयपुर। चित्तौड़गढ़ सांसद चंद्रप्रकाश जोशी आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालेंगे। इसके लिए सांसद सीपी जोशी सुबह करीब 9 बजे नई दिल्ली से जयपुर के लिए रवाना हुए। सीपी जोशी के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार राजस्थान में प्रवेश करने पर शाहजहांपुर बॉर्डर पर भव्य स्वागत किया गया। गाड़ी में सीपी जोशी के साथ अलवर सांसद महंत बालकनाथ, पीपी चौधरी और कैलाश चौधरी मौजूद है। जानकारी के मुताबिक सीपी जोशी का जगह-जगह भव्य स्वागत किया जा रहा है। सीपी जोशी जयपुर पहुंचकर दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर विधिवत पदभार ग्रहण करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का पहली बार पदभार ग्रहण करने दिल्ली से जयपुर जाने के दौरान शाहजहांपुर बॉर्डर पर मुंडावर विधायक मंजीत धर्मपाल चौधरी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा है। सीपी जोशी का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखे जा रहा। कार्यकर्ता गर्मजोशी से सीपी जोशी का माला पहनाकर स्वागत कर रहे है।

बहरोड़ में भी हुआ भव्य स्वागत

शाजहांपुर से बड़रोड़ पहुचंने पर धारूहेड़ा में पूर्व कैबिनेट मंत्री जसवंत यादव और बेटे मोहित यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से सीपी जोशी का स्वागत किया। इसके बाद सीपी जोशी का काफिला कोटपूतली के लिए रवाना हो गया। जहां पर मुकेश गोयल के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

जोशी के पदभार ग्रहण के लिए तैयारियां पूरी

सीपी जोशी के पदभार ग्रहण के लिए भाजपा में तैयारियां पूरी हो चुकी है। भाजपा कार्यालय के बाहर मंच तैयार किया गया है। पदभार कार्यक्रम के लिए प्रदेश भर से भाजपा के प्रमुख नेता और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। निर्वतमान प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने भी समारोह में पहुंचने के लिए संदेश जारी किया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कार्यक्रम में वर्चुअल तरीके से शामिल होंगी। हालांकि, उनके पुत्र सांसद दुष्यंत सिंह कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जयपुर पहुंच गए है।

भाजपा की कमान संभालने वाले 7वें ब्राह्मण नेता होंगे जोशी

सीपी जोशी प्रदेश भाजपा की कमान संभालने वाले 7वें ब्राह्मण नेता होंगे। इससे पहले हरिशंकर भाभड़ा, भंवरलाल शर्मा, ललित किशोर चतुर्वेदी, रघुवीर सिंह कौशल, महेशचन्द्र शर्मा और अरुण चतुर्वेदी ब्राह्मण समाज से आने वाले वे नेता प्रदेश की कमान संभाल चुके हैं। लेकिन, जोशी इनमें सबसे कम उम्र के प्रदेशाध्यक्ष होंगे।

सीपी जोशी का जगह-जगह हो रहा भव्य स्वागत, देखें-तस्वीरें

ये खबर भी पढ़ें:-नए प्रदेशाध्यक्ष का पदभार ग्रहण आज, प्रदेश भाजपा की कमान संभालने वाले 7वें ब्राह्मण नेता होंगे जोशी

Next Article