होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

क्या चंपई सोरेन सरकार साबित कर पाएगी बहुमत? अग्नि परीक्षा आज…झारखंड विधानसभा में होगा फ्लोर टेस्ट 

झारखंड में चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो नीत गठबंधन आज राज्य विधानसभा में बहुमत साबित करेगी।
09:47 AM Feb 05, 2024 IST | Anil Prajapat
Champai Soren

Jharkhand Floor Test : रांची। झारखंड में चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो नीत गठबंधन आज राज्य विधानसभा में बहुमत साबित करेगी। सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक दलों ने इस संबंध में अलग-अलग व्हिप जारी किया है। झामुमो के मुख्य सचेतक नलिन सोरेन नेव्हिप जारी करते हुए पार्टी के सभी विधायकों को सदन में उपस्थित होने को कहा है।

उल्लेखनीय है कि व्हिप का उल्लंघन करने पर पार्टी विधायकों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई कर सकती है। इस बीच, झामुमो नीत गठबंधन के विधायक विश्वास मत से एक दिन पहले हैदराबाद से रांची लौट रहे हैं। येविधायक पिछले तीन दिनों से हैदराबाद में एक रिजॉर्ट में ठहरे हुए थे। करीब 40 विधायक दो फरवरी को दो उड़ानों से हैदराबाद पहुंचे थे। 

झारखंड के विधायकों का यहां आगमन इन आशंकाओं के बीच हुआ था कि भाजपा नई सरकार के विश्वास मत से पहले उनकी खरीद-फरोख्त का प्रयास कर सकती है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जब तक कोई बड़ा उलटफेर नहीं होता, झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार फ्लोर टेस्ट में सफल हो जाएगी। 

ज्ञात रहे कि 31 जनवरी को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कथित भ्रष्टाचार के मामले में ईडी ने हिरासत में लिया। हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चंपई सोरेन ने राज्यपाल सेमिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

क्या है बहुमत का गणित?

सदस्यीय है झारखंड विधानसभा-81 

सीट है खाली -01

विधायकों का समर्थन जरूरी है बहुमत के लिए-41

किस पार्टी के कितने विधायक 

जेएमएम-29

कांग्रेस-16

राकांपा-1 

सीपीआई (एमएल)-1 

राजद-1

भाजपा-25

आजसू -2

झारखंड विकास मोर्चा-3

निर्दलीय-2

Next Article