होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

बारां में मासूम से दरिंदगी, आरोपी रिश्तेदार ने घर पर बच्ची को अकेला देखकर किया दुष्कर्म

05:04 PM Jul 20, 2023 IST | Sanjay Raiswal

बारां। राजस्थान में महिलाओं पर हो अपराध आए दिन बढ़ते ही जा रहे है। बारां जिले में एक और पांच साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। घर आए एक रिश्तेदार ने बच्ची को अकेला पाकर दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाली महिला घर के अंदर पहुंची तो आरोपी मौके से फरार हो गया।

शाम को माता-पिता घर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी लगी। इसके बाद उन्होंने भंवरगढ़ थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। वहीं रात करीब 9 बजे मासूम बच्ची को बारां जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि भंवरगढ़ थाना क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसने शिकायत में बताया बुधवार को वह और उसकी पत्नी खेत पर काम से गए थे। इस दौरान उनका बेटा और पांच साल की बेटी घर पर अकेली थी। इस दौरान दोपहर में करीब 1 बजे उसके घर एक रिश्तेदार आया।

उसने घर में बच्ची को अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले महिला घर के अंदर पहुंची तो आरोपी मौके से फरार हो गया। शाम को पीड़िता के माता-पिता घर पहुंचे तो घटना के बारे में पता चला।

इसके बाद पीड़िता के पिता ने भंवरगढ़ पुलिस थाने में आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। वहीं रात करीब 9 बजे मासूम बच्ची को बारां जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी राज कुमार चौधरी और एएसपी जिनेंद्र कुमार जैन भी अस्पताल पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। एसपी राजकुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Article