For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

जान्हवी कपूर को बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार बना देंगी ये 4 बड़ी फिल्में, साउथ में भी डेब्यू

Janhvi Kapoor : जान्हवी कपूर के इस साल एक बाद एक 5 बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही है। अगर सब ठीकठाक रहा तो ये फिल्म जान्हवी को बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार बना देंगी।
05:07 PM Feb 11, 2024 IST | BHUP SINGH
जान्हवी कपूर को बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार बना देंगी ये 4 बड़ी फिल्में  साउथ में भी डेब्यू

Janhvi Kapoor : जान्हवी कपूर को जूमे-जूमे बी-टाउन इंडस्ट्री में कदम रखे 6 साल ही हुए है कि सुपरस्टार बनने के रेस लगाने लगी हैं। डेब्यू के बाद से ही उनकी फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स मिल और फैन फॉलोइंग में खूब बढ़ रही है। वह साउथ में भी डेब्यू करने की तैयारी कर रही हैं। इस साल उनके पास कई ऐसे फिल्में हैं जो उन्हें सुपरस्टार बना सकती हैं। आइए जानते हैं उनकी आने वाली 4 बड़ी फिल्मों के बारे में….

Advertisement

देवरा पार्ट 1

जान्हवी कपूर फिल्म 'देवरा पार्ट 1' का हिस्सा हैं। यह उनकी पहली साउथ मूवी होगी। फिल्म में साउथ के सुपरस्टार एनटीआर लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में जान्हवी के साथ सैफ अली खान भी होंगे। इसका निर्देशन कोराताला शिवा ने किया है।

'बड़े मियां छोटे मियां'

अली अब्बास के निर्देशन में बनी 'बड़े मियां छोटे मियां' ईद पर रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ जान्हवी कपूर नजर आएंगी। इसके अलावा मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन और जुगल हंसराज भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

यह खबर भी पढ़ें:-Ranbir Kapoor की ‘रामायण’ में शूर्पणखा बनेंगी ये एक्ट्रेस, डायरेक्टर ने किया कंफर्म

‘उलझ’

जान्हवी कपूर कपूर इस साल फिल्म 'झलक' में नजर आएंगी। फिल्म का फर्स्ट लुक का पोस्टर सामने आ चुका है। पोस्टर में जान्हवी साड़ी लुक में हैं, लेकिन ऐसा लग रहा है किसी ऑफिसर के किरदार में हैं। शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है।

‘मिस्टर एंड मिसेज माही’

जान्हवी कपूर एक्टर राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन शरण शर्मा ने किया है। फिल्म की कहानी टीम इंडिया के पूव कैप्टन रहे महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बताई जा रही है। धर्मा प्रोडक्शन तले बनी है यह फिल्म।

.