For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

साल के आखिरी शाम पोस्ट मैन ने पूरे परिवार संग उठाया ऐसा कदम...दामाद घर पहुंचा तो उड़े होश

07:30 PM Jan 01, 2024 IST | Sanjay Raiswal
साल के आखिरी शाम पोस्ट मैन ने पूरे परिवार संग उठाया ऐसा कदम   दामाद घर पहुंचा तो उड़े होश

जालंधर। साल 2023 की आखिरी शाम जहां लोग नए साल के स्वागत के जश्न में डूबे थे, उस समय पंजाब के जालंधर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक परिवार के पांच सदस्यों फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। मरने वालों में एक पुरुष, 3 महिलाएं और एक तीन वर्षीय मासूम भी है। यह घटना जालंधर के कस्बा आदमपुर के गांव ड्रोली खुर्द की है। बताया जा रहा है कि परिवार ने आर्थिक तंगी के चलते इतना खौफनाक कदम उठाया है।

Advertisement

मृतकों की पहचान मनमोहन सिंह (55) , उनकी पत्नी सर्बजीत कौर (55), दो बेटियां प्रभजोत उर्फ ज्योति (32), गुरप्रीत कौर उर्फ गोपी (31) और ज्योति की बेटी अमन (3) के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मनमोहन ने पहले परिवार के चार लोगों की हत्या की और फिर उसने खुद भी फंदा लगा लिया। प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि परिवार ने आर्थिक तंगी के चलते यह कदम उठाया है। जालंधर देहात पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल भेज दिया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।

दामाद ससुराल आया तो लटके देखे शव…

मृतक मनमोहन सिंह के दामाद सर्बजीत सिंह ने बताया कि वह बीते दिन से अपने ससुराल में फोन कर रहा था, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। रविवार देर शाम वह खुद डरौली खुर्द पहुंचा तो वहां का मंजर देख उस का दिल दहल गया।

घर में मासूम बच्ची सहित परिवार के 5 सदस्यों के शव फंदे से झूल रहे थे। उसने पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही रात करीब 8 बजे थाना आदमपुर थानाधिकारी मनजीत सिंह मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

कारोबार में नुकसान और ब्याज से तंग था मनमोहन सिंह…

थानाधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि मृतक मनमोहन सिंह पोस्ट ऑफिस में काम करते थे। उनके घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें आत्महत्या के कारण लिखा हुआ है। मनमोहन सिंह ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने साल 2003 में पोल्ट्री फार्म खोलने के लिए 5 लाख का लोन लिया था। कारोबार में नुकसान होने के बाद उसने गांव के किसी व्यक्ति से ब्याज पर और पैसे उधार ले लिए। ब्याज चुकाते चुकाते वह और भी कर्ज में डूब गया। सुसाइड नोट में लिखा है कि परिवार आर्थिक तंगी के चलते सुसाइड कर रहा है। उनकी मौत को लेकर किसी को परेशान न किया जाए। मृतकों के गले पर रस्सी के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है पहले सभी को फंदा लगाने के बाद मनमोहन सिंह ने खुद आत्महत्या की हो। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

.