For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

नए अध्ययन के परिणाम, छवियों में खुद को पहचानती हैं मछलियां

इंसानों को अक्सर सेल्फी लेते देखा जाता है कुछ लोग फोटोजैनिक होते हैं और कुछ नहीं, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि मछली भी खुद को तस्वीरों में पहचान लेती है।
09:11 AM Feb 16, 2023 IST | BHUP SINGH
इंसानों को अक्सर सेल्फी लेते देखा जाता है कुछ लोग फोटोजैनिक होते हैं और कुछ नहीं, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि मछली भी खुद को तस्वीरों में पहचान लेती है।
नए अध्ययन के परिणाम  छवियों में खुद को पहचानती हैं मछलियां

टोक्यो। इंसानों को अक्सर सेल्फी लेते देखा जाता है कुछ लोग फोटोजैनिक होते हैं और कुछ नहीं, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि मछली भी खुद को तस्वीरों में पहचान लेती है। एक स्टडी के मुताबिक, इसके लिए मछली (लैब्राइड्स डिमिडियाटस) का टेस्ट किया गया। इसके परिणाम बताते हैं कि मछली में आत्म-जागरूकता हो सकती है जो पहले मनुष्यों और जानवरों जैसे कि चिंपांजी तक ही सीमित थी। इस शोध में जापान और स्विटजरलैंड के वैज्ञानिकों ने छोटी मछलियों को एक आईने में उनकी अपनी छवियों के सामने लाकर इस शोध के परिणाम जाने।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-भारतीय एयरलाइन और पसारेगी पंख, एयरबस और बोइंग से 470 विमान खरीदेगी एयर इंडिया

चिंपैंजी में भी है ये क्षमता

वैज्ञानिकों ने इस स्टडी को लेकर लिखा, “मनुष्य स्वयं के चेहरे की मानसिक छवि रखने में भी सक्षम है। ऐसा कु छ कु छ चिंपैंजी में भी देखा जाता है। इसके अलावा, बड़े वानरों, एशियाई हाथियों, डॉल्फिन, घोड़ों और मैग्पीज में भी ऐसा देखा गया है, लेकिन मछलियों में ये नया है. साइंस न्यूज के अनुसार, वैज्ञानिक स्वच्छ मछली और ऐसी ही अन्य प्रजातियों पर ये एक्सपेरिमेंट करने वाली हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-यूक्रेन के मित्र देश में भी तख्तापलट की तैयारी कर रहे पुतिन, बेहद खतरनाक प्लानिंग

अंजान मछलियों के प्रति आक्रामक

जिन मछलियों ने इस मिरर टेस्ट को पास नहीं किया था, वे अक्सर अपनी और अजनबियों की तस्वीरों पर हमला करती थीं। हालांकि, साफ-सुथरी मछलियां जिन्होंने मिरर टेस्ट पास किया था, वे तस्वीरों में दसू री साफ-सुथरी मछलियों से अपने चेहरे को अलग करने में सक्षम थीं। इतना ही नहीं, प्रतिक्रिया में उनकी आक्रामकता में गिरावट नजर आई। वे तस्वीरों में अपरिचित
मछलियों के प्रति आक्रामक थीं, जबकि अपनी छवि के सामने नहीं।

.