होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ...जानें-‘इंडिया-भारत’ और वन नेशन-वन इलेक्शन पर क्या बोले रंधावा?

भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर कांग्रेस पार्टी की ओर से देशभर में पदयात्रा निकाली गई।
08:31 AM Sep 08, 2023 IST | Anil Prajapat

First anniversary of Bharat Jodo Yatra : जयपुर। भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर कांग्रेस पार्टी की ओर से देशभर में पदयात्रा निकाली गई। इसी के तहत प्रदेश और राजधानी जयपुर शहर में भी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरआर तिवाड़ी के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। गुरुवार को बड़ी चौपड़ से चांदपोल संजय सर्किल तक यह पदयात्रा निकाली गई। जिसमें कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। 7 सितम्बर को राहुल गांधी की ओर से निकाली गई भारत जोड़ों यात्रा के 1 साल पूरे होने पर यह पदयात्रा निकाली गई। जयपुर में यात्रा के दौरान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, जलदाय मंत्री महेश जोशी, विधायक, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इस दौरान सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि एक साल पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा जब राजस्थान में पहुंची थी, तो मैंने यहां प्रभारी के तौर पर ज्वाइन किया था। आज 1 साल में काफी बदलाव हुए और लोगों के दिल से डर निकल गया। पीएम मोदी व भाजपा पर बोला जुबानी हमला यात्रा के दौरान प्रभारी रंधावा ने केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा पर जुबानी हमला बोला। रंधावा ने कहा कि मोदी सरकार को जुमलेबाजी करने की जगह जो वादे किए थे वह पूरे करने चाहिए। 

रंधावा ने कहा कि आज इंडिया नाम से एलाइंस बना तो भाजपा ने उसका नैरेटिव चेंज करने के लिए मूवमेंट शुरू कर दिया। जबकि मूवमेंट तो आजादी से पहले क्विट इंडिया मूवमेंट नाम से चला था, जिसे कोई भारतवासी कभी नहीं भूल सकता। इंडिया और भारत एक है। हमारे लीडर्स ने आजादी के लिए लाठियां खाईं, लाला लाजपत राय जैसे देश के सपूत आजादी के लिए शहीद हुए, लेकिन अंग्रेजों को भारत छोड़ना पड़ा। 

रंधावा ने वन नेशन और वन इलेक्शन को लेकर भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। इस दौरान रंधावा ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव की बात केंद्र की मोदी सरकार के वल देश के मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए कर रही है। भारत एक ऐसा देश है, जहां पता नहीं होता कि कब क्या मुद्दे आएंगे।

ये खबर भी पढ़ें:-‘कुछ भी कर सकते हैं निमंत्रण में नाम बदलने वाले…खेल रहे खतरनाक खेल’ गहलोत का केंद्र पर प्रहार

Next Article