For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

उदयपुर में श्रीराजपूत करणी सेना की बैठक में फायरिंग, प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को लगी गोली

02:12 PM Aug 13, 2023 IST | Digital Desk
उदयपुर में श्रीराजपूत करणी सेना की बैठक में फायरिंग  प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को लगी गोली

उदयपुर में श्रीराजपूत करणी सेना की बैठक में फायरिंग हुई है। फायरिंग की इस घटना में श्रीराजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को गोली लगी है। श्रीराजपूत करणी सेना की बैठक उदयपुर के बीएन संस्थान परिसर में चल रही थी। सूचना के अनुसार मौके पर मौजूद लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया है।

Advertisement

भंवर सिंह के साथ चल रहे थे आरोपी के मतभेद

श्रीराजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को गोली मारने वाले आरोपी का नाम दिग्विजय सिंह है। जानकारी के अनुसार दिग्विजय सिंह पूर्व में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का पूर्व जिला अध्यक्ष रहा है। भंवर सिंह और दिग्विजय सिंह के बीच में मतभेद की खबर भी सामने आ रही है।

आरोपी रह चुका है श्रीराजपूत करणी सेना का पूर्व जिलाध्यक्ष
जानकारी के अनुसार आरोपी श्रीराजपूत करणी सेना का पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुका है। चार महीने पहले ही दिग्विजय सिंह को उसके पद से हटा दिया गया था, जिसके चलते उसका भंवर सिंह से मतभेद चल रहा था।

मौके पर हड़कंप
श्री राजपूत करणी सेना की बैठक के दौरान फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना स्थल पर एक युवक को भी पकड़ा है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।

.