For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

सिंगल चार्ज…25 दिन का बैटरी बैकअप, Fire Boltt Armour स्मार्टवॉच में धांसू फीचर्स, कीमत सिर्फ 1499 रुपए

अगर स्वास्थ्य प्रति सजग और स्मार्टवॉच के शौकीन है तो Fire-Boltt ने नए स्मार्टवॉच सेग्मेंट में नए वियरेबल को पेश किया है। कंपनी की और से लेटेस्ट वियरेबल Fire-Boltt Armour में 6.4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।
05:05 PM Dec 16, 2023 IST | BHUP SINGH
सिंगल चार्ज…25 दिन का बैटरी बैकअप  fire boltt armour स्मार्टवॉच में धांसू फीचर्स  कीमत सिर्फ 1499 रुपए

अगर स्वास्थ्य प्रति सजग और स्मार्टवॉच के शौकीन है तो Fire-Boltt ने नए स्मार्टवॉच सेग्मेंट में नए वियरेबल को पेश किया है। कंपनी की और से लेटेस्ट वियरेबल Fire-Boltt Armour में 6.4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टवॉच में 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। इसमें 400 x 400 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। वॉच का डिजाइन भी खास है। यह ब्लूटूथ कॉलिंग और बिल्ट-इन माइक के साथ आती है। आइए जानते हैं इस स्मार्टवॉच के फीचर्स।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-Tips and Tricks: गलती से दूसरे के खाते में ट्रांसफर कर दिए पैसे?, इस तरीके से मिलेंगे वापस

Fire-Boltt Armour की कीमत

Fire-Boltt Armour की कीम भारत में 1499 रुपए है। यह स्मार्टवॉच Black, Camo Black, Green, Gold Black, और Silver Green कलर ऑप्शंस में मिल रही है। इस स्मार्टवॉच को अमेजन से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।

Fire-Boltt Armour के स्पेसिफिकेशंस

Fire-Boltt Armour के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 1.6 इंच के डिस्प्ले के साथ आती है। इसमें डायल सर्कुलर भी दिया गया है। इसमें नेविगेशन के लिए कंपनी ने एक बड़ा क्राउन बटन दिया गया है। वॉच में ब्लूटूथ की कनेक्टिविटी है। यह इनबिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर से लैस है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग और वॉयस असिस्टेंट फंक्शन भी है। स्मार्टवॉच में कंपनी ने कई कलर कॉम्बिनेशन दिए हैं जिससे कि इसका लुक काफी आकर्षक लगता है।

यह खबर भी पढ़ें:-Redmi 13C 5G : इस सस्ते 5G स्मार्टफोन की पहली सेल आज, 1000 रुपए का ऐसे पांए डिस्काउंट

स्मार्टवॉच कई तरह के हेल्थ मॉनिटर भी करती है। इसमें हेल्थ फीचर्स जैसे हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग, SpO2 लेवल आदि दिए हैं। इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। साथ ही स्मार्ट नोटफिकेशंस, वेदर अपडेट, केल्कुलेटर, म्यूजिक, कैमरा कंट्रोल जैसे ढेरों फीचर्स हैं। बैटरी लाइफ की बात करें तो इसमें 600mAh की बैटरी है, यह 8 दिन का बैटरी बैकअप दे सकती है। यह क्लासिक मोड की बैटरी लाइफ बताई गई है। ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ यह 5 दिन तक चल सकती है। वहीं स्टैंडबाय टाइम 25 दिन का बताया गया है।

.