For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

250 लड़कियों की अनसुनी कहानी दिखाती फिल्म ‘Ajmer 92’

04:55 PM Jul 17, 2023 IST | Prasidhi
250 लड़कियों की अनसुनी कहानी दिखाती फिल्म ‘ajmer 92’

अब तक की मचअवेटेड फिल्म है ‘अजमेर 92’, कुछ समय पहले ही इस फिल्म के रिलीज की घोषणा हुई थी। जिसके बाद दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। आज यानी सोमवार को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। आपको बता दें कि, अब तक इस फिल्म के नाम को लेकर काफी विवाद खड़े हो चुके हैं, लेकिन अब फिल्म का ट्रेलर आने के बाद लोगों को शायद ही इस नाम से कोई दिक्कत होगी। आइए जानते क्या है फिल्म का ट्रेलर।

Advertisement

किस बारे में है फिल्म

फिल्म ‘अजमेर-92’ साल 1987 से 1992 में हुए 250 लड़कियों की बलात्कार और कई नाबालिक लड़कियों की हत्या की कहानी है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि, कैसे एक खबर ने अजमेर में दहशत और धार्मिक उन्माद फैला दिया है। वहीं इस खबर के बाद, ये कहानी उन लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमने लगती है जिनके साथ से ब्लैकमेल कांड हो रहा होता है। ट्रेलर की शुरुआत में एक व्यक्ति कुछ लड़कों को फोटो देता हुआ बोलता है- ये रहा हमारी बहु का फोटो, ये पता कर बताओ कि हमारी बहू का रेप तो नहीं हुआ। आपको बता दें कि, साल 1987 से 1992 में अजमेर के हालात इस कदर खराब हो चुके थे कि, हर लड़की के घर वाले डर के साएं में जीते थे।

क्या था ब्लैक मेलिंग स्कैंडल

साल 1992 की अप्रैल-मई के महीने में अजमेर के एक नामी गर्ल्स कॉलेज की हाई प्रोफाइल स्टूडेंट्स की न्यूड तस्वीरें अचानक से शहर में सर्कुलेट होनी शुरू हुईं। ये किसी एक लड़की की तस्वीर नहीं थी बल्कि 100 से ज्यादा लड़कियों की तस्वीरें पूरे शहर में सर्कुलेट हुई थीं। ये एक ऐसा स्कैंडल था जिसने पूरे देश को हैरान कर दिया था।

कब रिलीज होगी फिल्म

फिल्म 'अजमेर-92' सिनेमाघरों में 21 जुलाई को आएगी। इस फिल्म में राजेश शर्मा, अलका अमीन और जारीना वाहाब जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं। इस फिल्म को पुष्पेंद्र सिंह ने डायरेक्ट वहीं इस फिल्म का प्रोडक्शन रिलायंस एंटरटेनमेंट ने किया है।

.