होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

महिला बंदी अस्पताल से फरार, बेटियों को ससुराल से वापस ले जाने यूपी से आई थी अलवर  

11:32 AM Jan 30, 2023 IST | Jyoti sharma

अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय के महिला वार्ड में भर्ती एक महिला बंदी अस्पताल से फरार हो गई। महिला यूपी की रहने वाली है। अब पुलिस महिला की तलाशी कर रही है। पुलिस की दी जानकारी के मुताबिक महिला यूपी से अलवर अपनी दो बेटियों को ससुराल से वापस ले जाने आई थी।

बेटियों को ले जाने यूपी से आई थी महिला

दरअसल पुलिस ने 48 वर्षीय महिला को बीते शनिवार को शांतिभंग के आरोप में दो लोगों के साथ गिरफ्तार कर लिया था। महिला इन दो लोगों के साथ अलवर के हरसोरा थाना इलाके में अपनी दो बेटियों के ससुराल उन्हें वापस ले जाने आई थी। लेकिन ससुराल वाले इन दोनों बेटियों को पीहर नहीं भेज रहे थे इस बात को लेकर झगड़ा हो गया और मारपीट हो गई मौके पर पहुंची और हरसोरा थाना पुलिस ने इस महिला को अन्य दो लोगों के साथ शांतिभंग में गिरफ्तार किया। जहां तहसीलदार के समक्ष पेश किया, वहां से इसे अलवर सेंट्रल जेल में भेज दिया रविवार को दोपहर करीब 2:30 बजे सेंट्रल जेल में महिला ने सीने में दर्द की शिकायत की तो उसे राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय के महिला वार्ड में भर्ती कराया गया था। इस बंदी महिला की सुरक्षा में 2 महिला पुलिसकर्मी लगाई गई थीं।

3 महीने पहले भी एक कैदी अस्पताल से हुआ था फरार

आज सुबह यह महिला बाथरूम में गई और सरिए से दूसरे गेट का ताला तोड़कर कूदकर फरार हो गई जैसे ही वहां सुरक्षा में लगी महिला पुलिस कर्मियों को इस बात का पता चला तो हड़कंप मच गया और तुरंत ही कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। अभी तक महिला का कोई पता नहीं चला है। यहां पुलिस की बड़ी लापरवाही भी सामने आई है इससे पहले भी 3 माह पहले  अस्पताल से 1 कैदी कैदी वार्ड से फरार हो गया था। जिसमें एसपी ने पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। वहीं पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगी हुई है और महिला को बस स्टैंड रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगह तलाश किया जा रहा है।

( रिपोर्ट- नितिन शर्मा)

Next Article