होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

पाली में पिता की हैवानियत, मासूम बेटी से की दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

04:57 PM Jul 27, 2023 IST | Sanjay Raiswal

पाली। राजस्थान के पाली में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। कलयुगी पिता ने अपनी ही 10 साल की बेटी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को यूपी के जौनपुर से गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद से आरोपी पिता मौके से फरार हो गया था। पीड़िता की मां की रिपोर्ट के बाद उसे पकड़ा गया। घटना पाली शहर के औद्योगिक नगर थाने की है।

पुलिस ने बताया की 23 जुलाई को पीड़िता की मां ने औद्योगिक थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। महिला ने शिकायत में बताया कि वह अपने पति, बेटी (10) और (8) बेटे के साथ किराए के मकान में रहती है। दोनों पति-पत्नी मजदूरी करते है।

महिला का आरोप है कि 21 जुलाई को उसके पति ने तबीयत खराब होने की बात कहते हुए काम से छुट्‌टी ले ली। शाम को जब महिला घर लौटी तो बेटी को डरी-सहमी देखकर उसे शक हुआ। महिला के प्यार से पूछने पर उसकी बेटी रोने लगी। नाबालिग लड़की के प्राइवेट पार्ट पर भी चोट के निशान थे।

इतने में उसका बेटा वहां आया और बताया कि कैसे पिता ने उसकी बहन के साथ दरिंदगी की। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो चुका था। 23 जुलाई की शाम को महिला औद्योगिक नगर थाने पहुंची और पूरी घटना बताई।

जिसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश में भेजी गई। पुलिस ने आरोपी पिता को जौनपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Article