For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

जयपुर में कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी से की दरिंदगी, 10 दिनों तक किया दुष्कर्म

12:28 PM Mar 04, 2023 IST | Sanjay Raiswal
जयपुर में कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी से की दरिंदगी  10 दिनों तक किया दुष्कर्म

जयपुर। राजस्थान के जयपुर में एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। कलयुगी पिता अपनी ही नाबालिग बेटी से 10 दिनों तक दुष्कर्म किया। परेशान होकर पीड़िता ने शिवदासपुरा थाने में आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि शिवदासपुरा निवासी 15 साल की लड़की ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। लड़की ने शिकायत में बताया कि उसके पिता ने मां को छोड़ रखा है। जिसके वजह से लड़की अपने ननिहाल में रहती थी। करीब 4 महीने पहले उसके पिता ननिहाल आए और बेटी को साथ रखने की कहकर अपने साथ ले आए। लड़की का आरोप है कि करीब 15 दिन पहले वह घर पर कमरे में सो रही थी। इसी बीच सुबह करीब 6 बजे सोते समय पिता ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसका मुंह दबाकर रेप किया। जिसके बाद से आरोपी लगातार 10-15 दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पिता की दरिंदगी से परेशान होकर पीड़िता रोते हुए पड़ोस में रह रहे परिचित के घर पहुंची। यहां पर पीड़िता ने रोते हुए आपबीती सुनाई।

परिचित ने उसके रिश्तेदारों को कॉल कर बुलाया। जिसके बाद रिश्तेदारों के साथ नाबालिग पीड़िता ने थाने जाकर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

.