For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

11 साल की बेटी ने आधी रात में सोती हुई मां को जगाया, फिर अपने पिता की खोली पोल…

06:45 PM Oct 20, 2023 IST | Sanjay Raiswal
11 साल की बेटी ने आधी रात में सोती हुई मां को जगाया  फिर अपने पिता की खोली पोल…

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 11 साल की बेटी पर गलत नजर रखते हुए उसके साथ अश्लील हरकत कर डाली। पीड़िता ने जब पिता की करतूत के बारे में बताया तो तो मां भी हैरान रह गई। पीड़िता की मां ने अपने पति के खिलाफ आदर्श नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि आदर्श नगर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी 11 साल की बेटी है। 6 सितंबर 2023 को रात में सोते हुए उसकी बेटी ने उसे उठाया और कहा कि पापा उसके साथ गंदी हरकतें कर रहे हैं।

पत्नी ने जब इस बारे में बात की तो उल्टा उसका पति और घरवाले उससे ही झगड़ा करने लग गए। दूसरे दिन जब उसने अपनी बेटी से पूरी बात पूछी तो उसने बताया कि उसके पापा उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहे थे। इसके बाद घर में विवाद हो गया और वह अपने पीहर आ गई।

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि पीहर आने के बाद उसका पति उसे फोन पर धमकियां और गाली देना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही उसे जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। जिससे वह काफी परेशान है। पीड़िता की मां ने आदर्श नगर थाना में आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

.