होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

फ्रिज से करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, मां की हालत गंभीर

02:24 PM Apr 22, 2023 IST | Sanjay Raiswal

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में करंट की चपेट में आने से पिता और पुत्री की मौत हो गई। वहीं, मां गंभीर रूप से झुलस गई। महिला को गंभीर हालत में गुजरात के इडर रेफर किया गया। यह घटना उदयपुर के कोटड़ा थाना क्षेत्र के सडा गांव में शुक्रवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार, सडा गांव में मनातों का फला निवासी बाबूलाल और उसकी 16 वर्षीय पुत्री संगीता की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा कि संगीता फ्रिज से कुछ सामान निकलने गई थी। संगीता ने जैसे ही फ्रिज खोला करंट ने उसे चपेट में ले लिया।

बेटी को बचाने के चक्कर में पिता को भी लगा करंट

चीखने की आवाज सुनकर संगीता के पिता बाबूलाल बचाने के लिए दौड़े और बेटी को बचाते समय स्वयं भी इस करंट की चपेट में आ गए। दोनों को करंट की चपेट में देखकर बच्ची की मां वर्षा देवी भी बचाने दौड़ी और वह भी करंट की चपेट में आ गई।
इस दर्दनाक हादसे में पिता पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई व मां गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही आस-पास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर करंट को हटाकर पिता-पुत्री और मां को बचाने की कोशिश की, पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने वर्षा की हालत को गंभीर देखते हुए गुजरात ईडर रेफर कर दिया।

कोटड़ा थाने के एएसआई इंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर थानाधिकारी रामसिंह चुंडावत, एएसआई कालूलाल चव्हाण जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी लेने के बाद शवों को कोटडा सीएचसी मोर्चरी में रखवाया गया। वहीं, झाडोल विधायक बाबूलाल खराड़ी सहित अन्य कई जनप्रतिनिधि भी मोर्चरी में जमा हुए। मामले में ग्रामीणों ने बिजली की विभाग की लापरवाही मानते हुए आक्रोश जताया है। ग्रामीण और परिजन मुआवजे के साथ जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, अभी शवों का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है।

ग्रामीणों ने बताया कि बाबूलाल पारगी पंचायत राज विभाग में एलडीसी के पद पर राजकीय सेवा में कार्यरत थे। फिलहाल बाबूलाल ग्राम पंचायत बेडाधर के ग्राम विकास अधिकारी (वीडिओ) पद की जिम्मेदारी भी निभा रहे थे।

Next Article