For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

केंद्रीय मंत्रियों के साथ बातचीत रही बेनतीजा, MSP पर अड़े किसान…आज किसान संगठनों का Bharat Bandh

08:14 AM Feb 16, 2024 IST | Sanjay Raiswal
केंद्रीय मंत्रियों के साथ बातचीत रही बेनतीजा  msp पर अड़े किसान…आज किसान संगठनों का bharat bandh

Farmer Protest : पंजाब के किसानों के दिल्ली कूच का आज चौथा चौथा दिन है। संयुक्त किसान मोर्चा और मजदूर संघ ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। किसानों के समर्थन में अब हरियाणा में भी प्रदर्शन की तैयारी हो गई है। किसानों का यह बंद सुबह 6 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा।

Advertisement

इससे पहले पंजाब में कई जगहों पर किसान गुरुवार को पटरियों पर बैठे। जिसके कारण रेलवे ने दो ट्रेनों को रद्द कर दिया। वहीं 6 ट्रेनों को लुधियाना-साहनेवाल-चंडीगढ़ रूट से चलाने के लिए डायवर्ट किया गया है। दो को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया। दिल्ली-अमृतसर रूट पर कुछ ट्रेनों को दूसरे रास्तों से भेजा गया।

इधर, बंद के चलते BKU (चढ़ूनी) के वर्कर आज हरियाणा के सभी टोल दोपहर 12 से 3 बजे तक फ्री करेंगे। इससे पहले किसानों ने कई टोल प्लाजा पर धरना भी दिया और अधिकारियों पर यात्रियों से टोल टैक्स नहीं लेने के लिए दबाव बनाया।

किसान नेताओं और केंद्र के मंत्रियों के बीच चंडीगढ़ में गुरुवार को हुई चर्चा हुई, जिसमें यह बातचीत ​भी बेनतीजा रही। यह रात 8 बजे से करीब 1:30 बजे तक चली। सूत्रों के अनुसार, सरकार ने एमएसपी पर कानून बनाने के लिए कमेटी बनाने का प्रस्ताव दिया, जिसमें किसान और सरकार दोनों के प्रतिनिधि होंगे। किसान नेता एमएसपी गारंटी पर अड़े रहे।

किसान यूनियनों के साथ बैठक खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का कहना है, "आज सरकार और किसान यूनियनों के बीच बहुत सकारात्मक चर्चा हुई। किसान यूनियन द्वारा उठाए गए विषयों पर ध्यान केंद्रित करते हुए हमने फैसला किया है कि अगली बैठक रविवार शाम 6 बजे होगी। हम सभी शांतिपूर्वक समाधान निकालेंगे।

.